टेलीविजन इंडस्ट्री(Television Industry) का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस(Bigg Boss) हमेशा की तरह अपनी इस सीजन में भी धमाल कर रहा है। बिग बॉस 17 वां सीजन भी खूब सुर्खियों बटोर रहा है। ऐसे में बिग बॉस 17 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिनके लड़ाई करने से सभी परेशान हैं। और उस कंटेस्टेंट का नाम ऐश्वर्या शर्मा है।
उनकी लड़ाई से घर के सभी सदस्य परेशान हैं। वह आए दिन किसी ने किसी से लड़ती रहती हैं। जिसके कारण सभी घर वाले उन्हें वैंप यानी घर के विलेन का टैग दे चुके हैं। ऐश्वर्या शर्मा जब लड़ती है तो कुछ आगे पीछे नहीं सोचती है। आज हम बिग बॉस के सीजन के कुछ ऐसे कंटेस्टेंट से रुबरु करवाएंगे जिन्होंने घर में बहुत ही लड़ाइयां की। जिसके बाद उन्हें विलेन का टैग मिला।
बेबिका धुर्वे Bigg Boss ओटीटी सीजन 2
![बेबिका धुर्वे](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/bebikadhurve1692032288459.jpg)
बेबिका धुर्वे ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी और उन्होंने इतनी लड़ाईयां घर के अदंर की जिससे उन्हें वैंप का टाइटल मिला था। घर के अंदर उनकी लड़ाइयां सभी कंटेस्टेंट के साथ हुईं।
हिना खान Bigg Boss 11
![हिना खान Bigg Boss 11](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/idiva-bb-highest-paid-1-1511444599.jpg)
हिना खान बिग बॉस से 11 में नजर आई थी। उन्होंने घर के अंदर बहुत लड़ाइयां कि जिसकी वजह से उन्हें वैंप का टैग मिला। घर के सभी कंटेस्टेंट के साथ उनके झगड़े हुए।
टीना दत्ता Bigg Boss 16
![टीना दत्ता Bigg Boss 16](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/know-all-about-tina-datta.jpg)
टीना दत्ता बिग बॉस 16 में नजर आई थी। टीना दत्ता को भी वैंप का नाम मिला था। इस सीजन में सबसे ज्यादा वह शालिन भनोट के साथ नजर आईं। सिर्फ टीना ही नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी और निमृत कौर आहुलवालिया को भी वैंप का टैग मिल चुका है।
शमिता शेट्टी Bigg Boss 15
![शमिता शेट्टी Bigg Boss 15](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/121021050351-6165729f7fd89shamita.jpg)
शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 में नजर आई थी तब उन्हें वैंप का टैग मिला था। उन्होंने बहुत बुरा बर्ताव किया था।
जैस्मिन भसीन Bigg Boss 14
![जैस्मिन भसीन Bigg Boss 14](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/11/3-Reasons-Why-Jasmin-Bhasin-Can-Not-Win-Bigg-Boss-Trophy.jpg)
टेलीवीजन इंडस्ट्री की मोस्ट चर्चित एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को भी बिग बॉस सीजन 14 में विलेन का टैग मिला था।
ये भी पढ़ें-विवादों के कारण इन 7 सोशल मीडिया स्टार्स का करियर हुआ बर्बाद, अब बढ़ रही हैं Elvish Yadav की मुश्किलें