रेखा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों में से रही है जिन्होंने एक पूरे दशक को अपने नाम किया हुआ है। रेखा 70 और 80 के दशक की सबसे बड़ी और हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस में से एक थी। रेखा की खूबसूरती आज भी बरकरार है और खूबसूरती में यंग एक्ट्रेसेस को भी मात देती है।
रेखा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ के किस्सों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। रेखा का सबसे गहरा रिश्ता अमिताभ के साथ रहा है और आज भी रेखा और अमिताभ के चर्चे होते रहते हैं। हालांकि रेखा की जिंदगी में कई ऐसे अफेयर रहे हैं जो सुर्खियों के पात्र बने हैं।
नवीन निश्चल
रेखा की पहली फिल्म सावन भादो से रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी विपरीत एक्टर नवीन निश्चल को कास्ट किया गया था। इस फिल्म के दौरान ही रेखा और नवीन में नजदीकी आ गई थी और वह रिश्ते में बंध गए थे। हालांकि यह रिश्ता काफी समय तक नहीं चल पाया।
जितेंद्र
जितेंद्र और रेखा ने एक साथ कई फिल्में की है और उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन बेहद पसंद किया गया है लेकिन इस जोड़ी ने ऑफ स्क्रीन भी काफी समय एक साथ बिताया हैं लेकिन इनका रिश्ता काफी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। Also Read : जानिए अब कहाँ हैं ‘दीवार’ फिल्म में अमिताभ बच्चन बना ये बच्चा, अब करता हैं ये काम
अमिताभ बच्चन
अमिताभ और रेखा ने एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में दर्शकों के दिलों में जगह बना रखी है। इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। खबरों के मुताबिक अमिताभ और रेखा एक गहरे रिश्ते में रहे हैं लेकिन अमिताभ पहले से ही शादीशुदा थे इसीलिए उन्हें अपना यह रिश्ता तोड़ना पड़ा। अमिताभ और रेखा का रिश्ता इतना चर्चा में रहा है कि यह भी कहा जाता है जो मांग में सिंदूर रेखा लगाती है वह अमिताभ के नाम का है। Also Read : अमिताभ बच्चन के साथ बैठा ये बच्चा आज हैं बॉलीवुड का सुपरस्टार, आपने पहचाना?