आज करीब दोपहर 2:30 बजे नोएडा के ट्विन टावर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत गिरा दिया गया है। इस ट्विन टावर को एक ब्लास्ट के द्वारा ध्वस्त किया गया है। नोएडा के ट्विन टावर को ब्लास्ट के द्वारा गिराने के काम को मुंबई की एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी और दक्षिण अफ्रीकी का सहयोगी जेट डिमोलिशन को सौंपा गया था ।
जिसके तहत 32 मंजिला अपेक्स बिल्डिंग जो कि 100 मीटर लंबी है और 29 मंजिला सियान बिल्डिंग ( 97 मीटर) में 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाया गया और रिमोट के जरिए ब्लास्ट को पूरा किया गया। बिल्डिंग में ब्लास्ट होते ही दोनों ट्विन टावर कुछ मिनट के अंदर ही दोस्त हो गए। इस ब्लास्ट से पहले ट्विन टावर के आसपास की सड़कों को सुरक्षा के तौर पर बंद कर दिया गया था।
#WATCH | 3,700kgs of explosives bring down Noida Supertech twin towers after years long legal battle over violation of construction laws pic.twitter.com/pPNKB7WVD4
— ANI (@ANI) August 28, 2022
क्यों गिराया गया नोएडा का ट्विन टावर
जाने-माने सुपरटेक बिल्डर को सेक्टर 93a में 23 दिसंबर 2004 को एमरोलड कोर्ट के नाम पर जमीन आवंटित हुई थी। इसमें 14 टावर का नक्शा पास हुआ था जिसमें तीन बार संशोधन हुआ जिसके तहत बिल्डर को दो ट्विन टावर का निर्माण कार्य सौंपा गया। इन दोनों टावर को ग्रीन पार्क, चिल्ड्रन पार्क और दो मंजिला कमर्शियल कांपलेक्स की जमीन पर बनाया गया जिन्हें अब ट्विन टावर कहा जाता है।
Noida's tallest building Twin Tower is going to be demolish today.#NoidaTowerDemolition #TwintowersDemolition #TwinTowers #Demolition pic.twitter.com/JNt0ONNXYR
— Simran Singh (@iamsimransingh_) August 28, 2022
दोनों ट्विन टावर के निर्माण में कानून का काफी उल्लंघन किया गया जिसके तहत बिल्डर आरोपी साबित हुआ। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2021 को अपना फैसला सुनाते हुए 30 नवंबर 2021 तक खरीदारों को 12% के ब्याज के साथ पैसे लौटाने और दोनों टावर को गिराने का आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आज यानी 28 अगस्त 2022 को ब्लास्ट के द्वारा ट्विन टावर को गिरा दिया गया।
https://twitter.com/Nimisha_kum/status/1563743188170391552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563743188170391552%7Ctwgr%5E7720cd5255d8a192b82ebb07320e9e098e84e880%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Findia-news%2Fnoida-twin-towers-demolition-live-updates-supertech-twin-towers-demolition-today-reason-time-news-in-hindi
https://twitter.com/aprajitkishor0/status/1563767074505502721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563767074505502721%7Ctwgr%5E7720cd5255d8a192b82ebb07320e9e098e84e880%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Findia-news%2Fnoida-twin-towers-demolition-live-updates-supertech-twin-towers-demolition-today-reason-time-news-in-hindi
https://twitter.com/NithinVadapalli/status/1563755002254229505?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563755002254229505%7Ctwgr%5E7720cd5255d8a192b82ebb07320e9e098e84e880%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Findia-news%2Fnoida-twin-towers-demolition-live-updates-supertech-twin-towers-demolition-today-reason-time-news-in-hindi