90 के दशक की फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों में से बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो भाग्यश्री को ना पहचानते होंगे। भाग्यश्री ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत साल 1989 में बनी फिल्म मैंने प्यार किया फिल्म से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान को देखा गया था। उस समय इन दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी थी और सलमान खान के साथ साथ भाग्यश्री को भी रातों-रात ही सफलता की ऊंचाई मिल गई थी। भाग्यश्री के किरदार को इस फिल्म में काफी सराहा गया था। उन्होंने इस फिल्म में काफी अच्छा अभिनय किया था। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
बॉलीवुड क्षेत्र में भाग्यश्री ने बहुत ही गिनी चुनी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्होंने जिन भी फिल्मों में काम किया है वह सारी फिल्में सुपर डुपर हिट रही है और हर फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया है। आज वह बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं वह ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर पाती हैं लेकिन इसके बावजूद भी वह हम लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। भाग्यश्री के बचपन की बात करें तो उनका बचपन मुंबई में ही बीता था। बात करें उनकी पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई भी मुंबई से ही की है। बात करें उनके एक्टिंग कैरियर की तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल कच्ची धूप से किया था। इसके अलावा भी भाग्यश्री ने टीवी सीरियल होनी अनहोनी में भी काम किया है।
बात करे भाग्यश्री की कुल संपत्ति के बारे में तो रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 34 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा भी भाग्यश्री के पास मुंबई में बहुत अधिक संपति मौजूद है। मुंबई में प्रॉपर्टी के अलावा भाग्यश्री के पास मुंबई के बाहर एक फार्म हाउस भी है जोकि भाग्यश्री के ही नाम है।