भारत को हाल ही में उनकी मिस इंडिया मिल चुकी है। मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी के नाम हुआ है। सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम पर भारत को गौरव प्रदान किया है और उसके साथ ही सिनी शेट्टी के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं लेकिन मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप रही रूबल शेखावत भी सिनी से खूबसूरती और समझदारी में कम नहीं है।
रूबल भले ही मिस इंडिया 2022 कंटेस्ट में सिनी शेट्टी से एक कदम पीछे रह गई हो लेकिन वह खूबसूरती और समझदारी में अव्वल है। रूबल का मिस इंडिया 2022 तक का सफर काफी संघर्ष में रहा और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मिस इंडिया में फर्स्ट रनर अप का खिताब हासिल किया। रूबल के सामने काफी मुश्किल है लेकिन वह अपनी मेहनत और विश्वास साथ आगे बढ़ती रही।
रूबल शेखावत को डांसिंग, पेंटिंग एक्टिंग और बैडमिंटन का शौक है। रूबल शेखावत एनसीसी कैडेट भी रह चुकी है और उन्हें हॉर्स राइडिंग और स्विमिंग करना भी काफी पसंद है। रूबल शेखावत ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि “मैं आज भी उस समाज से आती हूं जहां पर पर्दे की प्रथा का प्रचलन अभी भी है और मॉडलिंग जैसे करियर में आगे बढ़ना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है क्योंकि मुझे उस समय अपने परिवार का साथ नहीं मिला है। Also Read ; जानिए अब कैसी दिखती हैं दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाली 7 विश्व सुंदरियां
मेरे पिताजी आर्मी में है और उन्होंने मुझे हमेशा खुद में विश्वास रखने और सही दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी और इसके चलते ही उन्होंने बाद में मुझे सपोर्ट किया जिस वजह से मैं अपने सपनों को पूरा कर पाई। मेरे पैरंट्स ने मेरी चॉइस को समझा और उन्होंने मुझे आगे सपोर्ट किया। हालांकि मेरा समाज और कुछ रिश्तेदार अभी भी मेरी इस चॉइस में मुझे सपोर्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन मेरे लिए मेरे मां-बाप को सपोर्ट काफी है।” Also Read : जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू