Matthew Hayden’s daughter : भारत में इन दिनों वर्ल्ड कप और नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है, जिसके चलते दुनिया भर की कई जानी-मानी क्रिकेट हस्तियां भारत में मौजूद हैं। कई क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों का परिवार भी इस समय भारत आया हुआ है। इस खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भी कमेंट्री करने के लिए भारत आए हुए हैं। उनके साथ उनकी लाडली ग्रेस हेडन भी भारत आई हुई है। मैथ्यू हेडन की लाडली मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्त है। वह यहां सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को काफी करीब से पहचानने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मां दुर्गा की आरती करते हुए झूम रही है।
ग्रेस हेडन पहुंची कोलकाता
![Matthew Hayden's daughter : भक्ति के रस में डूबी नजर आई मैथ्यू की लाडली, किया डांस और आरती](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/10/123-113.jpg)
मैथ्यू हेडन की लाडली ने इस खास अवसर पर दुर्गा मां की आराधना और आरती करते नजर आ रही है। इस बीच वह कोलकाता पहुंची, जहां वह पूरी भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा में लीन नजर आई। वह मां दुर्गा की आरती करते समय अपने आप को झूम से नहीं रोक पाए इसके साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “यह मेरी पहली दुर्गा पूजा है”।
ALSO READ: बिपाशा बसु की बेटी के दिल में थे 2 छेद, एक्ट्रेस ने फूट-फूटकर बताई दुख भरी दास्तान
भक्ति में लीन नजर आई ग्रेस हेडन
![Matthew Hayden's daughter : भक्ति के रस में डूबी नजर आई मैथ्यू की लाडली, किया डांस और आरती](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/10/123-114.jpg)
Matthew Hayden’s daughter : भक्ति के रस में डूबी नजर आई मैथ्यू की लाडली, किया डांस और आरती
दुर्गा पंडाल में वह पूरी भक्ति के साथ मां दुर्गा की आराधना करते नजर आई। इस बीच उन्होंने आरती करते हुए डांस भी किया और मां दुर्गा की मूर्ति के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कीहै।
गरबा और डांडिया डांस का भी उठाया आनंद
![Matthew Hayden's daughter : भक्ति के रस में डूबी नजर आई मैथ्यू की लाडली, किया डांस और आरती](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/10/123-115.jpg)
ग्रेस हिडन इस समय भारत आई हुई है। नवरात्रि के इस खास अवसर पर वह भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कृति को काफी करीब से जानने में लगी हुई है। जी हां इस दौरान वह मां दुर्गा के पंडाल में जा पहुंची, जहां उन्होंने माता की भक्ति भाव से आरती की। इसके साथ ही इस खास अवसर पर उन्होंने गरबा और डांडिया डांस का भी जमकर आनंद उठाया।
Read Also :-