DDLJ फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे(Dilwale Dulhania Le Jayenge) 27 साल पहले रिलीज हुई थी। जो की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। 27 साल पहले रिलीज हुई फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट है। इस फिल्म ने कई सालों तक बड़े पर्दे पर राज किया। फिल्म के किरदारों ने लोगों के दिलों पर राज किया और गाने भी सुपर डुपर हिट हुए।
मेरे ख्वाबों में जो आये गाना रहा हिट
दिलवाले दुल्हनिया फिल्म का गाना मेरे ख्वाबों में जो आए सुपर डुपर हिट हुआ। इस गाने में काजोल का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। उन्होंने वाइट टॉप के साथ एक छोटी से स्कर्ट पहनी थी। पहली बार काजोल को इतना बोल्ड अंदाज में देखा गया था। और काजोल ने यह स्कर्ट अपनी मर्जी से नहीं पहनी थी। बल्कि मजबूरी में पहनी थी। इस बात को बहुत कम ही लोगों को पता है।
मनीष मल्होत्रा ने किया था काजोल का ड्रेस डिजाइन
बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया फिल्म में मेरे ख्वाबों में जो आए गाने के दौरान काजोल ने जो ड्रेस पहनी थी उसको मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
मनीष मल्होत्रा ने कहा काजल इस ड्रेस को देखते ही घबरा गई पहनने से मना कर दिया था। लेकिन आदित्य चाहते थे कि काजोल इस स्कर्ट को पहने और इसलिए उन्होंने ड्रेस पर कैंची चलानी शुरू कर दी। देखते ही देखते स्कर्ट बहुत छोटी हो गई खुद वह भी घबरा गए।
नहीं तो कोई दूसरा ऑप्शन
स्कर्ट बहुत छोटी हो गई इसके बाद दूसरा कोई ऑप्शन नहीं बचा। काजोल को मजबूरी में इस स्कर्ट को पहनना पड़ा। जब फिल्म रिलीज हुई तो वह काजोल के इस गाने को देख कर फैंस को बहुत पसंद आया दर्शक उनकी जमकर तारीफ करने लगे। वहीं शाहरुख खान और काजोल की केमस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया। दोनों की जोड़ी सुपर डुपर हिट रही।
ये भी पढ़ें-आशीष की दूसरी शादी पर छलके पहली पत्नी राजोशी के आंसू, नम आँखों के कहीं ये बात