फिल्मों में काम करते हुए कई बार अभिनेता और अभिनेत्रियां एक दूसरे के काफी पसंद करने लगते हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। खलनायक संजय दत्त और धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ऑन-स्क्रीन सबसे पसंदीदा कपल में से एक थे।
साजन और खलनायक जैसी फिल्मों में उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने उनके रिलेशन की अफवाहों उड़ी थी। उन दोनों की कहानियां सबका ध्यान अपनी और खींच रही थीं।उनकी शादी की अफवाहें जंगल में आग की तरह फैल गईं। जहां एक तरफ माधुरी हमेशा इन ख़बरों के बारे में चुप रही थी। संजय ने कई बार अभिनेत्री के लिए खुलकर तारीफ की है।
दोनों की लवस्टोरी शादी तक पहुंचने ही वाली थी कि अचानक एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने ही सालों बाद तक कभी एक दूसरे को पलटकर नहीं देखा।आपका बता दे फिल्मों में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल से हो गए थे।
जब संजय दत्त माधुरी के प्यार में पागल हुए तो वह पहले से शादी शुदा थे। उनकी एक बेटी भी थी जिसका नाम त्रिशला दत्त है। संजय की हकीकत जानने के बाद भी माधुरी उनसे प्यार करती थी। इस प्रेम कहानी के बारे में जब माधुरी के घरवालों को पता चला तो वो दोनों के इस रिश्ते से नाराज थे।आपको बता दे संजय दत्त के लिए मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के खिलाफ जाने के लिए तैयार थीं।
1993 का मुंबई ब्लास्ट बना था वजह
वर्ष 1993 में मुंबई में बम ब्लास्ट हुआ था। इस बम ब्लास्ट में कई लोगों की मृतियु हो गयी थी। इस बम ब्लास्ट में अभिनेता संजय दत्त का नाम भी शामिल था। इसी कारण से अभिनेता को जेल में जाना पड़ा था। संजय के गिरफ्तार होने के बाद माधुरी ने हमेशा के लिए खुद को संजय दत्त से जुदा कर लिया था। संजय से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।
जब जेल से संजय दत्त ने फोन कर माधुरी से बात करने की कोशिश की, तो माधुरी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद भी कई बार संजय दत्त ने माधुरी से बात करने का प्रयास किया था। माधुरी ने कभी संजय को रिस्पांस नहीं दिया।
संजय दत्त उस वक्त 16 महीने तक जेल में कैद थे। उस वक़्त न माधुरी उनसे मिलने गई न ही बाद में उनके घर आने पर माधुरी उनसे मिली थी। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका के कार्डियो सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी रचा ली। संजय भी जेल से बाहर आने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते नज़र गए।
करीब 26 सालों तक दोनों ने एक दूसरे से दूरी बनाए रखी। 2019 में ये जोड़ी करण जौहर की फिल्म में एक बार फिर साथ दिखी थी जिसका नाम था कलंक। यह फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई थी। इन दोनों को एक बार फिर से साथ देखकर फैंस को अच्छा लगा।