बॉलीवुड के दिवंगत और दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार एक बड़े कलाकार रहे हैं। राजेंद्र ने अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश की और वह कामयाब भी रहे हैं। राजेंद्र कुमार हमेशा से अपने किरदार की छाप दर्शकों के दिलों में छोड़ने में कामयाब रहे हैं और इसी वजह से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। राजेंद्र कुमार ने अपनी अपार सफलता के बाद अपने बेटे कुमार गौरव को बॉलीवुड में आने का मौका दिया।
कुमार गौरव की फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनके अपोजिट अभिनेत्री विजयता पंडित को कास्ट किया गया था। कुमार गौरव की यह फिल्म उनके लिए वरदान साबित हुई और उन्हें इस फिल्म से रातों-रात लोकप्रियता मिल गई। कुमार गौरव और विजयता पंडित की जोड़ी को दर्शकों ने ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया और इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिला जिसकी वजह से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई। इतना ही नहीं दर्शक कुमार गौरव और विजयता पंडित की जोड़ी को ऑफस्क्रीन भी पसंद करने लगे थे और यह कपल भी दूसरे से बेहद प्यार करता था और खबर यहां तक कि कुमार गौरव और विजयता पंडित एक दूसरे से शादी करने वाले थे।
हालांकि राजेंद्र कुमार ने कुमार गौरव के लिए राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से करना चाहते थे और राजेंद्र ने उन दोनों की सगाई भी करा दी थी लेकिन कुमार गौरव ने विजयता पंडित से प्यार के चलते इस सगाई को तोड़ दिया और दूसरी तरफ राजेंद्र कुमार ने भी विजयता पंडित को स्वीकार करने से साफ इंकार कर दिया। Also Read : ये हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेताओं के 6 फ्लॉप बच्चें…
कुमार गौरव ने फिर विजयता पंडित से धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू किया और आखिर में उन्होंने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी कर अपना घर बसा लिया। कुमार गौरव का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने फिल्म लव स्टोरी के बाद काफी फिल्में की लेकिन उन्हें ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई। Also Read : कुमार गौरव की बेटी सांची के सामने हैं बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस.. आप खुद देखें फोटो