कॉफी विद करण के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में भाई-बहन की जोड़ी को देखा गया है। सेलिब्रिटी भाई-बहन की जोड़ी में रक्षाबंधन के स्पेशल एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने शिरकत की है। सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने कॉफी विद करण में काफी मजे किए और सोनम कपूर ने करण के सभी सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब भी दिया। सोनम कपूर ने करण जौहर के कुछ सवालों का ऐसा जवाब दे दिया जिसके लिए वह खुद ही रोस्ट हो गई।
दरअसल करण जौहर ने सोनम से पूछा कि वह उन एक्ट्रेसेस का नाम बताएं जो ओवररेटेड है। हालांकि इस सवाल को सोनम ने बदल दिया और कहा कि वह ओवररेटेड ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि अंडररेटेड एक्ट्रेसेस का नाम बताना चाहेंगी। सोनम कपूर ने अंडररेटेड एक्ट्रेस का नाम लेते हुए उसमें कृति सेनन, भूमि पेडणेकर और कियारा आडवाणी को शामिल किया।
सोनम कपूर के इस जवाब को सुनकर करण जौहर अर्जुन कपूर हैरान रह गए। हालांकि अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर को रोस्ट भी किया और कहा कि “कियारा आडवाणी अंडररेटेड नहीं बल्कि वह पूरी रेटेड एक्ट्रेसेस है, वह काफी अच्छी एक्टर है।”अर्जुन कपूर के जवाब देने के बाद करण जौहर कहते हैं कि यह सभी एक्टर्सेज अपने आपको काफी काफी रेटेड मानती है और आपने उन्हें अंडररेटेड कह दिया है। Also Read : जाने कब होगी Soon To be Mommy सोनम कपूर की गोद भराई, लिस्ट में शामिल है यह सिलेब्रिटीज
हालांकि अर्जुन कपूर और करण जौहर लगातार सोनम कपूर को रोस्ट करते रहे। अर्जुन ने सोनम को रोस्ट करते हो यह भी पूछा कि शिवा नंबर वन की हीरोइन कौन है कृति! बरहाल सोनम कपूर के तीनों बड़ी एक्ट्रेसेस के अंडररेटेड कहने के बाद उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। हालांकि अब देखते हैं कि यह तीनों एक्ट्रेसेस सोनम कपूर के इस जवाब पर क्या रिएक्शन देती है। Also Read : सोनम कपूर के कजन अक्षय मारवाह की पर्सनालिटी के सामने फेल हैं ऋतिक रोशन