नोएडा में स्थित 32 और 29 मंजिला इमारत को विस्फोटक की मदद से महज कुछ सेकंड के अंदर ध्वस्त कर दिया गया। यह इमारत ट्विन टावर के नाम से जानी जाती थी। इस ट्विन टावर को तैयार करने में करीब 200 करोड रूपए खर्च किए गए थे और इस ट्विन टावर को गिराने में करीब 20 करोड़ का खर्च शामिल हुआ। ट्विन टावर के गिरने की खबर पूरी दुनिया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई जिसके बाद से सब ट्विन टावर के मालिक के बारे में जानने के लिए बेताब है सभी जानना चाहते हैं कि ट्विन टावर का मालिक कौन है?नोएडा में स्थित यह दो बड़ी इमारतों को किसने इतनी करोड़ों की लागत के साथ बनाया था? आइए जानते हैं विस्तार में!
ट्विन टावर कंपनी का मालिक कौन है?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्विन टावर को सुपरटेक कंपनी ने बनाया था और इस कंपनी के मालिक का नाम आरके अरोड़ा है। आरके अरोड़ा ने अपने बलबूते करीब 34 कंपनियां खड़ी की हुई है जिसमें सिविल एवियशन, ब्रोकिंग, कंसल्टेंसी, प्रिंटिंग, फिल्म्स, हाउसिंग फाइनेंस तथा कंस्ट्रक्शंस आदि शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक आरके अरोड़ा ने कब्रगाह बनाने की कंपनी भी खोल रखी है।
आरके अरोड़ा ने साल 1995 में अपने साथियों के साथ मिलकर सुपरटेक कंपनी खोली। सुपर टेक कंपनी ने करीब 12 शहरों में रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, दिल्ली एनसीआर तथा यमुना विकास प्राधिकरण शामिल थे। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए आरके अरोड़ा ने रियल एस्टेट में अपना बड़ा नाम कमा लिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ट्विन टावर को गिराने की व्यवस्था की गई और सुपर टेक कंपनी को सभी निवेशकों को बुकिंग अमाउंट के साथ 12% ब्याज दर के साथ भुगतान करने के लिए कहा गया। अब सुपरटेक कंपनी दिवालिया हो चुकी है। Also Read :सिर्फ 9 सेकंड में स्वाह हुए नोएडा के चर्चित Twin Tower… ट्विटर पर आया भूचाल