हाल ही में सलमान खान एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बचे है। अपने जन्मदिन से कुछ वक्त पहले सलमान को एक सांप ने काट लिया था। हालांकि खुशकिस्मती है की वो सांप जहरीला नही था, इसीलिए सलमान खान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सलमान ऐसी बहुत सी घटनाओं को चकमा दे चुके है। इसका कारण तो शायद कोई नही जानता मगर इसके पीछे सलमान खान का पत्थर हो सकता है।
क्या इस अभिनेत्री को डेट कर रहें थे सलमान खान? जन्मदिन पर साथ दिखाई दी ये अदाकारा
सलमान खान शायद ही कभी अपने पत्थर के बिना नजर आए होंगे। उन्हें हमेशा उस पत्थर को पहने हुए देखा गया हैं। सलमान खान ने एक बार अपने एक फैन को इस पत्थर के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था की इस पत्थर को फिरोज़ कहते है, मेरे पापा इसे पहना करते थे और जब मैं बच्चा था तो इससे खेला करता था। लेकिन जब मैं काम करने लगा तो मेरे पापा ने बिलकुल ऐसा ही पत्थर मुझे भी बना के से दिया।
आखिर क्यों पहनते है सलमान ये ब्रेसलेट
नई गर्लफ्रेंड के साथ सलमान खान ने धूमधाम से की नए साल की शुरुआत, वायरल हुई फोटो
सलमान खान ने अपने पत्थर के बारे में बताते हुए कहा की, सिर्फ 2 किस्म के जीते हुए पत्थर है। जब कोई नेगेटिविटी आपकी तरफ आती है तो ये पत्थर उसे अपनी तरफ ले लेता है और इसमें नशे बन जाती है और ये क्रैक हो जाता है। और ये मेरा सातवां पत्थर है।
एक बार खो गया था उनका ब्रेसलेट
सलमान खान के लिए ये ब्रेसलेट बहुत मायने रखता है। सालों पहले एक बार पनवेल के फार्महाउस में जब वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे तो उनका ब्रेसलेट खो गया था। और फिर सलमान बहुत उदास हो गए थे लेकिन बाद में दोस्तों के साथ जब सलमान ने ब्रेसलेट ढूंढा तो वो स्विमिंग पूल में पड़ा हुआ मिला। सलमान खान को ये ब्रेसलेट कितना प्यारा है ये उनके फैंस अच्छी तरह से समझते है। इस वाक्ये के बाद सलमान खान अपने ब्रेसलेट को बहुत ही संभाल कर रखते है। और इसकी बहुत इज्जत भी करते है।