हम सब को पता है की बच्चन पांडे होली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे होली पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म का क्रेज हर तरफ छाया हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक बेहद ही खतरनाक दिख रहा है और तो और उनकी पर्सनैलिटी भी काफी खूंखार है। हालांकि, विलेन के किरदार में अक्षय कुमार को पहली बार नही देखा गया है।
अक्षय को इस फिल्म से पहले भी कई बार विलेन का किरदार मिल चुका है। और आज हम आप सब को बताने वाले है उन्ही फिल्मों के बारे में जिनमे अक्षय को निगेटिव रोल मिल चुका है।
अजनबी- इस फिल्म में अक्षय कुमार ने विक्रम बजाज का रोल प्ले किया था, जो काफी शातिर और खतरनाक इंसान था। फिल्म में उनके अलावा बिपाशा बसु, बॉबी देओल और करीना कपूर भी थे।बच्चन पांडे देख KRK ने अक्षय कुमार लेकर कही ये बड़ी बात
वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा- ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में मुंबई में अंडरवर्ल्ड की कहानी को दिखाया गया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में शोएब खान का निगेटिव रोल निभाया था।
ब्लू- साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने आरव मल्होत्रा नाम के शख्स का निगेटिव रोल प्ले किया था।अक्षय कुमार ने बताया अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का नाम, फैंस बोले…..
खिलाड़ी 420 – इस फिल्म में अक्षय कुमार ने डबल रोल निभाया था। उन्होंने इस फिल्म में हीरो और विलेन दोनों का रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपनी पत्नी का मर्डर कर देता है।
फिल्म 2.0- अक्षय कुमार ने पक्षी राजन का रोल किया था जो की निगेटिव था। फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी थे।
अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा जाने-माने अभिनेता है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में सैकड़ों से भी ज्यादा फिल्में की हुई हैं और उनकी हर फिल्म लगभग हिट साबित होती है पर आपको पता दे उन्होंने अपने शुरुआती बॉलीवुड करियर में काफी ज्यादा कॉमेडी एक्टिंग की थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने किरदारों में सकारात्मकता और गंभीरता को लाना शुरू किया आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां पर वह हर किरदार को निभाने में सक्षम है।