रक्षाबंधन का त्योहार इन दिनों जोरों से ऊपर है हर घर में रक्षाबंधन के त्यौहार की धूम मची हुई है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज और बॉलीवुड में भी रक्षाबंधन का उत्सव मन रहा है। सोशल मीडिया पर सभी सिलेब्रिटीज के रक्षाबंधन की तस्वीरें जोरो शोरो से वायरल हो रही है।
अब साउथ के सुपरस्टार यश यानी रॉकी भाई ने भी अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया है। यश ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में तो जिंदगी भर के लिए जगह बना ही ली है। यश अपने परिवार वालों के साथ तो अक्सर फोटो डालते ही रहते हैं लेकिन उन्होंने पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन की तस्वीरें साझा की है।
रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर यश ने अपनी बहन नंदिनी से राखी बंधवाते हुए कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। यश ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने कहा “एक माता-पिता की दो संताने किस्मत की वजह से साथ आती है लेकिन उनका जीवन भर का प्यार और समर्थन से बंध जाता है। Also Read : 53 साल की उम्र में पति संग किचन में लिप-किस करती नजर आई भाग्यश्री.. लीक हुआ विडियो
View this post on Instagram
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं नंदिनी।” हालांकि तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यश की बहन नंदिनी उन्हें माथे पर टीका लगा रही है और यह अपनी बहन नंदिनी के सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए हैं जो कि एक बहुत प्यारा दृश्य लग रहा है। इसके बाद नंदिनी के साथ यश की और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नंदिनी और यश का प्यार देखकर यश के फैंस की आंखें भर आई है और यश के कैप्शन के बाद से सभी फैंस उन्हें और प्यार दे रहे हैं। Also Read : मिया खलीफा संग तुलना करने पर भड़की एक्ट्रेस यशिका आनंद, दिया करारा जवाब