फिल्म मेकर महेश भट्ट का बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अक्सर अपने ही बयानों और बेहूदा हरकतों की वजह से विवादों में फंस जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको अपने आर्टिकल के जरिए उनके संबंधित सभी चर्चित विवाद आपको बताने जा रहे हैं।
बेटी संग Kiss करने को लेकर हुआ बवाल
महेश भट्ट द्वारा अपनी पहली बीवी की बेटी पूजा भट्ट को एक बार Kiss कर दिया गया था। इस तस्वीर ने हर जगह खूब सारा बवाल मचा दिया था। इस हद तो तब हो गई थी जब उन्होंने मीडिया में कहा कि ‘पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उस से शादी कर लेता।’ उनके इस बयान की बहुत निंदा हुई थी। उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद वे काफी समय के लिए डिप्रेशन में चले गए थे।
हेमा मालिनी से लेकर महेश भट्ट तक इस्लाम कबूलने वाले 6 फेमस बॉलीवुड स्टार्स
रिया चक्रवर्ती से करीब हो जाना
महेश भट्ट की बेटी की उम्र की बराबर की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती संग की उनकी कुछ तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। इसमें वे एक्ट्रेस संग कुछ ज्यादा ही चिपके हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में लोगों द्वारा दोनों के अफेयर की बातें करना शुरू कर दी गई थी। हालांकि महेश और रिया ने अपने रिश्ते को बाप बेटी का रिश्ता ही बताया था। बाद में रिया को महेश भट्ट की फिल्म जलेबी में भी देखा गया था।
अपनी इन हरकतों के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं महेश भट्ट
सुशांत को लेकर भी फंस चुके हैं एक बार
सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत हो जाने के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम काफी ज्यादा उछला था। रिया जिस दिन सुशांत को छोड़कर घर गई थी उस दिन उनकी महेश भट्ट से व्हाट्सऐप पर काफी बातचीत भी हुई थी। जब ये चैट सबके सामने आई तो महेश पर यह आरोप लगा कि उनके कहने पर ही रिया द्वारा सुशांत को छोड़ा गया था।