King of Romance : दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहलाते है। उनके साथ हर एक्ट्रेस रोमांस करने के लिए बेताब रहती है। लेकिन किंग खान से पहले भी यह टैग किसी अन्य सीनियर अभिनेता को दिया गया था। आज इस आर्टिकल में हम आपको उनके बारे में बताएंगे, जिन्हें कभी ‘किंग ऑफ रोमांस’ का टाइटल दिया गया था। उन्होंने अपने जीवन में कई शादियां की और शादीशुदा होने के बावजूद उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म ‘मिस मालिनी” की एक्ट्रेस से प्यार हो गया। उनका प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बिना शादी किए ही वह दो बेटियों के पिता बन गए, लेकिन उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दे सके।
कौन है यह अभिनेता
![King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था 'किंग ऑफ रोमांस'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-18.jpg)
यहां बात हो रही है गुजरे दौर के साउथ सिनेमा सुपरस्टार रामास्वामी गणेशन की, जिन्हें उनके स्टेज नाम जेमिनी गणेशन के नाम से भी जाना जाता है। जेमिनी गणेशन रेखा के पिता थे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी काफी विवादों से घिरी रही। जेमिनी एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने तमिल सिनेमा में काम किया। शाहरूख से पहले फिल्मों में अपने रोमांटिक रोल के कारण उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ का टाइटल भी मिला। सिनेमा जगत में उनका असर इतना अधिक प्रभावशाली था कि भारत सरकार द्वारा उन्हें 1971 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1947 में फिल्म ‘मिस मालिनी’ से डेब्यू किया था जिसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के साथ हिट हो गई।
अभिनय का बिखेरा जलवा
![King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था 'किंग ऑफ रोमांस'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-20.jpg)
तमिल सिनेमा के तीन सबसे बड़े नामों में गणेशन का नाम शामिल था। उनके अतिरिक्त अन्य दो एमजी रामचंद्रन और शिवाजी गणेशन अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते थे, लेकिन जेमिनी ऐसे सुपरस्टार थे जिनका स्टारडम काफी लंबे समय तक बरकरार रहा। उन्होंने अपने दमदार अभिनय का जलवा हर तरफ बिखेरा। वह न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी व्यक्तिगत लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने जीवन में तीन बार शादियां की और फेमस एक्ट्रेस सावित्री के साथ अफेयर को लेकर अक्सर लोगों की आलोचनाओं का शिकार रहे। इसके साथ-साथ पुष्पावल्ली से उन्होंने प्यार तो किया लेकिन बिना शादी रचाए ही वह दो बेटियों के पिता बन गए, जिनमें एक हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री रेखा है। रेखा सहित वह सात बेटियों और एक बेटे के पिता बने।
मात्र 19 वर्ष में हो गया था विवाह
![King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था 'किंग ऑफ रोमांस'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-19.jpg)
जब जेमिनी गणेशन सिर्फ 19 साल के थे तभी उनका विवाह हो गया था। साल 1940 में उनका विवाह अलामेलु से हुआ, जिन्हें वह प्यार से बाउबजी कहते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे लेकिन फिर भी बाद में वह एक को- स्टार के प्यार में पड़ गए। अलामेलु (पहली पत्नी) के रहते हुए गणेशन ने एक्ट्रेस सावित्री से दोबारा शादी रचा ली। जानकारी के लिए बता दें कि गणेशन की पहली पत्नी अलामेलु और गणेशन की चार बेटियां हैं, जिनमें तीन रेवती, कमला और जय लक्ष्मी (मेडिकल डॉक्टर) और चौथी नारायणी – द टाइम्स ऑफ़ इंडिया में पत्रकार है। एक बार एक्ट्रेस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी वाजकई पडागु में खुलासा किया, कि मैं किसी तरह ऐसी महिलाओं को आकर्षित करता था जिनका जीवन संकटों से घिरा हुआ होता था।
कई महिलाओं से रहे संबंध
![King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था 'किंग ऑफ रोमांस'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-21.jpg)
King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था ‘किंग ऑफ रोमांस’
सावित्री के साथ-साथ जेमिनी गणेशन के अन्य कई महिलाओं के साथ भी अफेयर रहे। हालांकि उन्होंने सावित्री के साथ काफी समय व्यतीत किया और कई सफल फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आए। सावित्री और जेमिनी के दो बच्चे विजया चामुंडेश्वरी और इकलौता बेटा सतीष कुमार गणेशन है। फिर गणेशन साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के प्यार में पड़ गए, लेकिन पहले से शादीशुदा होने के बावजूद वह उन्हें अपनी पत्नी नहीं बना सके, लेकिन उनका प्यार इतना अधिक आगे बढ़ गया कि बिना शादी किए ही वह दो बेटियों के पिता बन गए जिसमु एक बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और दूसरी राधा है।
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा के पिता
![King of Romance : शाहरुख से पहले यह साउथ हीरो था 'किंग ऑफ रोमांस'](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/02/123-22.jpg)
रेखा के पिता जेमिनी को असली पहचान उनकी फिल्म है थाय उल्लम (Thai Ullam)में विलेन का किरदार निभाकर मिली। साल 1954 की फिल्म (Manam Pola Mangalyam) में वह लीड किरदार निभाते नजर आए, जिसके चलते उन्हें स्टार का दर्जा मिला। अपने 5 दशक लंबे करियर के दौरान उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया था।
Read Also :- दूसरे टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं James Anderson, रविचंद्रन अश्विन के निशाने पर भी होगा धांसू रिकॉर्ड