हिंदू मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। फिर भले ही वह एक आम सुहागिन करे या फिर बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री। पिछले साल और हाल ही में हुई बॉलिवुड की कुछ खास शादियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सेलिब्रिटी कपल्स शादी कर एक दूसरे के साथ काफी सुखी जीवन बिता रहे हैं। जिनमें कुछ खास मशहूर अभिनेत्रियां और अभिनेता शामिल हैं। इन नए कपल्स के लिए यह उनका पहला करवा चौथ होगा। सभी फैंस भी उनके पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़े को करवा चौथ लुक्स में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आइए जानते हैं की इस बार कौन कौन सी अभिनेत्रियां अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं।
आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ महीने पहले 14 अप्रैल, 2022 को हुई बॉलीवुड की ग्रैंड शादी के चर्चे आज भी हो रहे हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पावर कपल हैं और फैंस के काफी पसंदीदा हैं। दोनों ने हाल ही में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में काम किया। आलिया भट्ट रणबीर कपूर के लिए करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। लेकिन कैटरीना कैफ का दिल बॉलीलवुड के एक्टर विक्की कौशल पर आया और दोनों ने पिछले वर्ष 9 दिसंबर 2021 को ग्रैंड शादी की। रॉयल वेडिंग के बाद अभी तक दोनों सोशल मीडिया पर काफी छाये हुए हैं। कैटरीना भी शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। फैंस को इंतजार है तो उनके करवा चौथ के लुक्स का।
नयनतारा
साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा और डायरेक्टर विग्नेश शिवान की इस जून महीने में शादी हुई है। दोनों ने 9 जून, 2022 को एक भव्य शादी कर सभी को नए वेडिंग गोल्स दिए। नयनतारा साउथ में बहुत सी बड़ी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस बार नयनतारा अपने पति विग्नेश के लिए शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रख कर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करेगी।
शिबानी दांडेकर
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख़्तर ने शिबानी दांडेकर से 19 फरवरी को शादी कर साथ जन्मों का रिश्ता कायम किया। फरहान अख़्तर बॉलिवुड इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दे चुके हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी सुखी चल रही है। शादी के बाद शिबानी अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
शीतल ठाकुर
फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर विक्रांत मेसी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर ने गए वैलेंटाइंस डे पर शादी की। शादी के बाद शीतल का यह करवा चौथ पहला होगा।
मौनी रॉय
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। बला की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादीशुदा जीवन की शुरुआत की। शादी के बाद मौनी रॉय अपने पति के लिए यह पहला करवा चौथ रखने जा रही हैं।
ऋचा चड्ढा
फुकरे फिल्म की अभिनेत्री ऋचा चड्डा एक्टर अली फ़ज़ल से हल ही में शादी कर चुकी है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद ऋचा चड्डा और अली फ़ज़ल का भी यह पहला करवा चौथ होगा। Also Read : इस एक्ट्रेस को मिला था सलमान खान की भाभी का रोल लेकिन इस वजह से कर दिया था मना
करिश्मा तन्ना
खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इसी साल शादी कर के एक सुहागिन बनी हैं। अपनी शायद में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वरुण बांगेरा के साथ शादी कर करिश्मा एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। एक सुहागिन होने के नाते करिश्मा तन्ना इस बार अपना पहला करवा चौथ व्रत रखेंगी। अपनी खूबसूरती में इस करवा चौथ पर चार चांद लगा कर और भी कातिल अदाएं बिखेरेंगीं। Also Read : करिश्मा तन्ना ने दिखाया अपना बोल्ड लुक, फोटोस ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी