यह जानकारी आपको दे दे कि जी कंगना रनौत, करण जौहर और एकता कपूर को चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह सम्मान आज नई दिल्ली में दिया जाएगा। इस अवार्ड का ऐलान पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई थी। पद्मश्री अवार्ड को लेने के लिए भारत सरकार ने कंगना रनौत,एकता कपूर और करण जौहर को निमंत्रण पहले ही भिजवा दिया था।
आपको बता दें कंगना राणावत करण जौहर और एकता कपूर ने आज देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड को लेने के लिए यह सेलेब्रिटी आज नई दिल्ली में होने वाले सम्मान समारोह में उपस्थित होंगे। इस अवार्ड की घोषणा पिछले साल 26 जनवरी को हुई थी। लेकिन कोरोनावायरस के कारण और लॉकडाउन की वजह से सम्मान समारोह का आयोजन अब तक नहीं हो पाया था। इन तीनों सेलिब्रिटी को परफॉर्मेंस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। पद्मश्री अवार्ड को लेने के लिए भारत सरकार ने कंगना रानाउत, एकता कपूर और करण जौहर को पहले निमंत्रण भेज दिया था।इस सम्मान समारोह को एकता कपूर के साथ उनके पिता जितेंद्र भी शामिल होंगे।
आपको बता दी इसके लिए उन्होंने सभी तरह की औपचारिकताओं को पहले ही पूरा किया गया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अवार्ड पाने की खुशी भी जाहिर की है और उन्होंने स्टोरी भी लगाया है। वह पहले ही चार बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी है । यह अवार्ड मिलने पर कंगना रनौत ने पिछले साल कहा था वह बहुत खुश है और वह सम्मानित महसूस कर रही है। अपने देश को इस सम्मान के लिए धन्यवाद करती है और वह उस महिला को समर्पित करती है जो अपने सपने देखने की हिम्मत रखती है…हर बेटी को …..हर मां को और उन महिलाओं के सपनों के लिए जो हमारे देश के भविष्य है।
पद्मश्री का ऐलान होने के बाद निर्देशक निर्माता एकता कपूर ने ट्विटर पर खुशी जताते हुए लिखा था। इंडस्ट्री में उनकी पहली शुरुआत हुई थी जब वह केवल 17 साल की थी। उन्होंने लगातार सुना था कि वह बहुत छोटी बहुत कच्ची थी और चीजों को पूरा करना बहुत जल्द था। बरसों से उन्होंने महसूस किया है कि अपने सपने को पूरा करना कभी भी बहुत जल्द नहीं होता है और बहुत छोटा होना शायद सबसे अच्छी बात है। जैसा कि उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है बहुत खुश है।