WWE रिंग में भारत का नाम ऊंचा कर चुके रेस्लर द ग्रेट खली आज एक पेशेवर पहलवान हैं। उन्होंने पहलवानी के अलावा हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, यही नही वे बिग बॉस के चौथे संस्करण के उपविजेता भी रह चुके हैं। आपको बता दें, वे अंडरटेकर और बिग शो जैसे पहलवानों को धूल चटा चुके हैं। द ग्रेट खली ने WWE में अपना कदम वर्ष 2006 में रखा था, और उस वक्त वे द अंडरटेकर के खिलाफ फ्यूड ने उन्हें कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक बन गए थे।
उन्होंने अपने WWE के सफर में भारत के नाम को ऊंचाई तक ले गए है, और आज उनकी गिनती इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन में आता हैं। आपको यह बता दें, खली के सफर की शुरुवात काफ़ी अच्छी रही थी, पर धीरे धीरे वे उनकी लोकप्रियता कम होती गई। खाली 7 फुट से भी ज्यादा लंबे है, और वह इस कारण WWE में ज्यादा लंबे सुपरस्टार्स अधिक सफल नहीं कर पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें, खाली के करियर के अंतिम वर्षों में वह एक जॉबर रेसलर बन चुके थे। जॉबर रेसलर्स को WWE के हास्यास्पद देखा जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है, खाली के ऐसे 4 मौकों के बारे में, जब WWE में द ग्रेट खली का मज़ाक बना।
बेहोश हुए थे, खाते वक्त
एक बार वर्ष 2013 में 29 नवंबर में खाने के चैलेंज के दौरान वह बेहोश हो गए थे। हम उस समय की बात कर रहे है, जब एक SmackDown एपिसोड पर खाली गए हुए थे, और तभी द ग्रेट खली और टाइटस ओ’नील के बीच एक खाना खाने का चैलेंज का आयोजन हुआ, और लोगों को उम्मीद था की ओ’नील को आसानी से हार जाएंगे। तभी ज्यादा खाना खाने के कारण खली लाइव सैगमेंट में ही बेहोश हो गए थें। तभी कुछ सुपरस्टार्स ने उन्हें ऊपर उठाया था।
बेथ फ़ीनिक्स ने Royal Rumble मैच में एलिमिनेट किया
आपको बता दें, एक ऐसा वक्त भी था,जब WWE में विमेंस सुपरस्टार्स भी हुआ करती है जो मेंस Royal Rumble मैच में भाग लेती थीं। बेथ फ़ीनिक्स जो 2010 में Royal Rumble मैच में नंबर-6 पर एंट्री ली थी। फ़ीनिक्स ने खली को किस करते हुए टॉप रोप के ऊपर से बाहर धकेल कर एलिमिनेट किया। इस किस्से ने यह मैच यादगार बना दिया था।
WWE में जॉन सीना को हैप्पी बर्थडे विश किया
WWE में प्रो रेसलिंग में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले जॉन सीना को कौन नही जानता। यही नही, वे एक प्लेयर है, जो WWE के मंच पर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आते हैं। आपको बता दें, उनका नाम कई महान रेसलर्स के साथ लिया जाता है, इसका अंदाजा उनके कई ऐतिहासिक मैचों में हिस्सा लेने को देख कर लगाया जा सकता हैं। आज हम बात कर रहे है, साल 2012 के Raw एपिसोड में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन सैगमेंट से जुड़े एक किस्से के बारे में, जहां पूरा Raw रोस्टर द चैंप को बधाई दे रहा था, वहीं द ग्रेट खली भी मौजूद थे। वहीं इसी के मौके पर ट्रिपल एच ने खली से सीना को जन्मदिन की बधाई देने की मांग की। इस पर उन्होंने “Happy Birthday to You’ गाना गाना शुरू कर दिया, चुकीं उनकी अंग्रेजी काफी कमजोर है, उनका गाना सुन कर के एरीना में बैठे सभी लोग ठहाके मार के हंसने लगे।
WWE में प्रिंसेस की ड्रेस पहनी
द रॉक के 29वां जन्मदिन के मौके पर भी कुछ ऐसा हुआ था, जो इस दिन को यादगार बना दिया था। हम बात कर रहे है, WWE WrestleMania के 28 दिन बाद हुए एक Raw एपिसोड सैगमेंट के बारे में। जहां कई सुपरस्टार्स अलग-अलग भेष में ‘द पीपल्स चैंपियन’ को उनके जन्मदिन की बधाई देने आए थे। आपको बता दें, द ग्रेट खली प्रिंसेस की ड्रेस पहन कर आए थे। 7 फुट लंबे खली को प्रिंसेस की ड्रेस पहन कर देखना बेहद ही हास्यास्पद लम्हा रहा, जो एक WWE के प्रोडक्ट को शोभा नहीं दे रहा था।