IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया ने 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज ली हैं. इस जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में जीत के हैट्रिक लगा दी हैं जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में पहली हार झेलनी को मिली.
भारत की जीत के बाद पॉइंट टेबल का समीकरण काफी बदल गया. एक तरफ टीम इंडिया 7 विकेट की बड़ी जीत के बाद टॉप पर आ गयी हैं जबकि पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ हैं.
ALSO READ: IND vs PAK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ODI में पूरे किए 300 छक्के
वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में पहुंची टीम इंडिया (IND vs PAK)
![IND vs PAK](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/10/F8aFG4XW0AAHT3h.jpg)
ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराने के बाद भारत की टीम 3 मैचों में 3 जीत के बाद 6 अंको के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर आ गई हैं. दरअसल कीवी टीम ने भी 3 जीत दर्ज की हैं लेकिन भारत की टीम का NRR +1.821 हैं जबकि न्यूजीलैंड की टीम का नेट रन रेट +1.604 हैं.
पॉइंट टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैचों में दो धमाकेदार जीत के साथ 4 अंक हैं. दरअसल अफ़्रीकी टीम की नेट रनरेट(+2.360 वर्तमान में सबसे अच्छी हैं. इसके आलावा आलावा पाकिस्तान की टीम के भी 4 अंक हैं और वे रैंकिंग में 4 स्थान पर हैं.
![IND vs PAK](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/10/F8Z9d3xaQAA0MLz.jpg)
गत विजेता इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम के भी दो-दो अंक हैं ये टीमें क्रमश: पांचवे और छठे स्थान पर है. इसके आलावा श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम को टूर्नामेंट में अभी एक भी जीत नहीं मिली हैं.
ALSO READ: IND vs PAK: घमंड में चूर मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया को लेकर किया विवादित ब्यान
World Cup 2023 Points Table:
टीमें | मैच | जीत | हार | पॉइंट्स | नेट रनरेट |
1. भारत | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.821 |
2. न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 6 | 1.604 |
3. दक्षिण अफ्रीका | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.360 |
4. पाकिस्तान | 3 | 2 | 1 | 4 | -0.137 |
5. इंग्लैंड | 2 | 1 | 1 | 2 | 0.553 |
6. बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.699 |
7. श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.161 |
8. नीदरलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
9. ऑस्ट्रेलिया | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.846 |
10. अफगानिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.907 |