Rohit Sharma : वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार बेजोड़ फॉर्म में नजर आ रहे हैं। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान भी वह बेहतरीन फार्म में नजर आए। मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा की धाकड़ बल्लेबाजी देखने को मिली और कीवी टीम के खिलाफ दो छक्के जड़ते ही वह एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ बैठे है।
रोहित शर्मा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जहां एबी डिविलियर्स द्वारा 37 छक्के जड़े गए वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा द्वारा चार छक्के लगाए गए। इसके साथ ही उनके नाम अब 41 छक्के दर्ज हो गए हैं। रोहित शर्मा के बाद अब इस लिस्ट में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम शामिल है।
Rohit Sharma ने खेली 46 रनों की पारी
मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी। वहीं न्यूजीलैंड अपने सभी विकेट खोकर 273 रन बनाने में कामयाब रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 रनों की पारी खेले। इस दौरान वह चार चौके और छह छक्के जड़ने में कामयाब रहे।
रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। जी हां मैदान पर आते ही रोहित शर्मा काफी बेहतरीन शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 46 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए चार गगनचुंबी छक्के जड़े। जिसके चलते वर्ल्ड कप में वह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।
वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला छक्का जड़कर एबी डिविलियर्स को भी पछाड़ दिया है।जहां डिविलियर्स 37 छक्के लगाने में कामयाब रहे वही रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ चार छक्के जड़ दिए। जिसके साथ ही उनके नाम अब 41 छक्के दर्ज हो गए हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अभी इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं, जिनके नाम वर्ल्ड कप में 49 छक्के दर्ज हैं।
एक कैलेंडर वर्ष में 50 वनडे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में 58 छक्के लगाए।
क्रिस गेल ने 2019 में 56 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा ने 2023 में 53* छक्के लगाए।
वनडे वर्ल्ड कप के दौरान सबसे अधिक छक्के
क्रिस गेल के नाम 49 छक्के दर्ज।
रोहित शर्मा के नाम 41* छक्के दर्ज।
एबी डिविलियर्स के नाम 37 छक्के दर्ज।
रिकी पोंटिंग के नाम 31 छक्के दर्ज।
ब्रेंडन मैंकुलम के नाम 29 छक्के दर्ज।
इसके साथ ही वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साल 2023 में रोहित शर्मा द्वारा अब तक सबसे अधिक छक्के जड़े गए हैं। जी हां उनके नाम इसी साल 23 छक्के दर्ज हो गए हैं। अभी इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स का नाम टॉप पर शामिल है, जिन्होंने साल 2015 में 58 छक्के जड़े थे। इसके साथ ही दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम शामिल है जिनके बल्ले से साल 2019 में 56 छक्के जड़े गए थे।
Read Also :-न्यूजीलैंड बनाम भारत : शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने