सोशल मीडिया हमारे लिये मनोरंजन का एक बड़ा जरिया है। अलग अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अलग अलग तरह की तस्वीरें और वीडियोज़ यूजर्स के मनोरंजन के लिये उपलब्ध होते हैं। कुछ वीडियोज तो इतने ज्यादा फनी या इंटरेस्टिंग होते हैं कि यूजर्स इन्हें तेजी से वायरल कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंस्टाग्राम के एक पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और लाइक भी कर चुके हैं।
आज कल सोशल मीडिया पर शादी से रिलेटेड वीडियोज काफी ट्रेंड पर हैं। ये वीडियो भी एक शादी के फंक्शन का ही का है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक लड़की दूल्हा-दुल्हन से कुछ सवाल जवाब कर कर रही है। लड़की ने दुल्हन से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका जवाब लड़की दे ही नहीं पाई और शर्म से चुप हो गयी। उसके साथ खड़ा दूल्हा भी सवाल सुन कर अपनी दुल्हन की तरफ देख कर हंसने लगा।
दरअसल ये सवाल था कि आप कभी अपने हज़्बैंड का फोन चेक नहीं करेंगी? दुल्हन ये सवाल सुनते ही जवाब देते देते रुक गयी और शर्माने लगी। वो कंफ्यूज दिखाई दे रही है कि इस सवाल का क्या जवाब दे। आखिर कोई बीवी अपने पति का फोन चेक किये बिना रह भी तो नहीं सकती। इसका मतलब साफ है कि लड़की फ्यूचर में पति का फोन चेक करने से बाज नहीं आने वाली। Also Readदूल्हा बदल रहा था कपड़े अचानक नई दुल्हन ने खोल दिया दरवाजा, फिर हुआ कुछ ऐसा
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस सवाल को शादी का आठवां वचन बनाने की बात कमेंट सेक्शन में और वीडियो के कैप्शन में कह रहे हैं। ये वीडियो लड़कों को ज्यादा पसंद आ रहा है। कुछ लड़कों ने तो कमेंट भी किये हैं कि वे इसे रिलेट कर पा रहे हैं। वहीं, लड़कियां भी इस वीडियो पर जम कर रिएक्शंस दे रही हैं। Also Read :विक्की कौशल से मिलने के लिए जिद पर अड़ गई दुल्हन, कहा ‘ना शादी होगी ना ही डोली उठेगी’