Hyundai : जल्द ही साल 2024 की शुरुआत होने वाली है। ऐसी सिचुएशन में बहुत से कार निर्माता साल 2023 के आखिरी महीने में अपनी अधिक से अधिक कारों को बेंचने के प्रयास में लगे हुए हैं, जिसके चलते वह आकर्षक डिस्काउंट के साथ कई डील्स भी ऑफर कर रहे हैं।। कुछ ऐसे ही हुंडई मोटर्स अपनी कारों पर ₹3 लाख तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस लिस्ट में Grand i10, Alcazar 7- सीटर SUV और Tucson जैसी कई गाड़ियो के नाम मौजूद हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आखिर किन कार मॉडलों पर हुंडई की तरफ से बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Grand i10 पर कंपनी दे रही यह डिस्काउंट
हुंडई की तरफ से एंट्री लेवल हेचबैक Grand i10 Nios 48 हजार रुपए की डिस्काउंट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कंपनी की तरफ से ₹35,000 का कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। वही CNG वेरिएंट पर कंपनी 33,000 का डिस्काउंट दे रही है।
अगर आपके मन में भी i20 and i20 N-Line खरीदने पर विचार कर रहे हो, तो आपको ₹50,000 तक का जबरदस्त डिस्काउंट मिल सकेगा। वही Sports MT ड्रीम वेरिएंट पर कंपनी द्वारा 35000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Alcazar 7- SUV पर बंपर डिस्काउंट
अगर आप Alcazar 7 – सीटर SUV खरीदने का प्लान कर रहे हो तो आपको पेट्रोल वेरिएंट पर 35000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं डीजल लाइनअप पर आपको 20,000 एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल सकता है। इसके अतिरिक्त प्रीमियम एसयूवी, Tucson के डीजल वेरिएंट पर आपको 1.5 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त अगर आप डीजल वेरिएंट खरीदने की योजना बना रहे हो तो इस पर आपको 1.5 लख रुपए का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। Hyundai Kona EV पर आपको सबसे अधिक 3 लाख तक की बचत हो जाती है।
Read Also :- Dharmendra : कभी 51 रुपए थी धर्मेंद्र की पहली सैलरी.. आज हैं अरबों की संपत्ति के मालिक