Blood Sugar : डायबिटीज आज के समय की विकट समस्या बन चुकी है, जोकि लोगों मैं कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को पैदा कर देती है। जैसे पैरों में होने वाले घाव, इन्फेक्शन, त्वचा पर नजर आने वाले निशान, दिल की दिक्कतें, आंखों की रोशनी का कमजोर हो जाना और किडनी से जुड़ी दिक्कतें आदि। किसी भी व्यक्ति में डायबिटीज की समस्या ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण हो जाती है, इसीलिए डायबिटीज से बचने के लिए ब्लड शुगर को मैनेज करना बहुत आवश्यक होता है। आपके खान-पान के अतिरिक्त ब्लड शुगर आपकी दिनचर्या पर भी निर्भर होता है। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि आखिर हम किन आदतों को अपनाकर अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
ब्लड शुगर क्या हैं?
मनुष्य के शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जोकि हमें कार्बोहाइड्रेट से मिलती है। इसमें ग्लूकोस विद्यमान होता है, जिसके चलते हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर हमारे ब्लड में ग्लूकोस लेवल बढ़ जाता है, तो हमारा ब्लड शुगर हाई होता है जिसके चलते हमारे शरीर में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं कारणों के चलते हमें सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड शुगर की सामान्य रेंज फास्टिंग 70mg/dl से 100mg/dl और खाने के 2 घंटे बाद 140mg/dl से कम होना चाहिए। यह समस्या हाइपरग्लाइसीमिया कहलाती है, जिससे अक्सर डायबिटीज के मरीज प्रभावित होते हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कैसे करें नियंत्रित
नियमित करें एक्सरसाइज
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की प्रबल समस्या फिजिकल एक्टिविटी की कमी का होना है। अगर हम नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी बॉडी ग्लूकोज का इस्तेमाल करती है। जिसके चलते हमारा ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। इसके अतिरिक्त एक्सरसाइज करने से हमारी बॉडी का फैट भी कम होता है, जिससे मोटापे का खतरा भी नहीं रहता। नियमित एक्सरसाइज से आपके दिल की सेहत भी ठीक रहती है। इन्हीं कारणों के चलते हमें रोज थोड़ी देर योग या एरोबिक व्यायाम अवश्य करना चाहिए।
डाइट का रखें ध्यान
हमें अपनी डाइट का हमेशा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे ब्लड शुगर पर पड़ता है। खाने में अधिक प्रोसेस्ड फूड अधिक शुगर और नमक वाला खाना आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देता है। हमें रोजाना अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दही, साबुत अनाज का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ-साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारी डाइट में काबर्स की मात्रा का नियमित प्रयोग हो सके। इससे आपकी सेहत को काफी आराम मिलेगी सभी पोषक तत्व मिलने के साथ-साथ आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहेगा।
फाइबर की मात्रा बढ़ाएं
हमें अपने खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए, इससे हम अपने ब्लड शुगर लेवल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। शरीर में फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिसके चलते ब्लड शुगर में स्पाइक नहीं आता। इसके अतिरिक्त फाइबर पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ इससे कोलेस्ट्रोल कम करने और वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।
स्ट्रेस कम करें
हम अपनी दिनचर्या के चलते स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं, जिसके चलते हमारा शरीर कॉर्टिसोल रिलीज करता है, इससे हमारा ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए हमें अपने स्ट्रेस पर नियंत्रण करना चाहिए, इसके लिए योग मेडिटेशन और जर्नलिंग की सहायता लेनी चाहिए।
भरपूर लें नींद
अगर कोई व्यक्ति भरपूर नींद नहीं लेता है, तब भी हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। किसी भी व्यक्ति में नींद की कमी होने से इन्सुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, इससे स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल भी रिलीज होता है। हमें रोजाना 7 - 8 घंटे की भरपूर नींद अवश्य लेनी चाहिए जिससे हम ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।
Read Also :- अगर आप भी हैं Panoramic Sunroof Cars के शौकीन तो इन 5 कारों पर लगा सकते हैं पैसा