साउथ की फिल्मों का बोल बाला फिल्म जगत में बॉलीवुड फिल्मों से कम नहीं है। ठीक उसी तरह साउथ के सुपरस्टार्स भी बॉलीवुड एक्टर्स की तरह लाखों दिलों में अपनी अलग जगह बनाए हुए हैं। दर्शकों के बीच साउथ के स्टार्स और उनकी फिल्मों का असर सर चढ़ कर बोलता है। इनमें से सुपरस्टार विजय सबके फेवरेट हैं। उनकी एक फिल्म का चार्ज करोड़ों में होता है।
फिल्म स्टार विजय अपने हर किरदार को शिद्दत से निभाते हैं। हाल ही में उनकी खास फिल्म ‘बीस्ट’ रिलीज हुई है। यह फिल्म उनके फैन्स के बीच तहलका मचा रही है। इस कारण सुपरस्टार विजय काफी सुर्खियों में आ रहे हैं। इस वक्त वह सबसे ट्रेंडी स्टार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका जीवन इतना सरल और सहज नहीं था। बचपन में काफी संघर्ष सहने के बाद विजय इस मुकाम पर पहुँचे हैं। लोअर मिडिल क्लास होने के कारण उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब थी। उन्होंने केवल 500 रुपये सैलरी से अपने सफर की शुरूआत की थी।
Also Read : अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ स्पॉट हुई अनन्या पांडे… कैमरा देख किया कुछ ऐसे
उन्होंने बाल कलाकार के रूप में वेत्रि ड्रामा से काम शुरू किया था। अबतक उन्होंने कुल 65 फिल्में की है। उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म पूवे उनक्कागा थी। उनकी सरकार और मार्शल के साथ और भी कयी सुपरहिट फिल्में है। विजय का जन्मस्थान चेन्नई है। एस ए चंद्रशेखर उनके पिता तमिल फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उनकी माता शोभा गायन और वोकल आर्टिस्ट का काम करती हैं। उनकी एक बहन भी थी। जिसका नाम विद्या था। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं है। विजय की माँ पहले 100 रुपये दैनिक पैसों के लिये कॉन्सर्ट में गाया करती थी। उनके इसी 100 रुपये से उनके घर का चूल्हा जलता था। यदि उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिलता तो पूरे परिवार को भूखे ही सोना पड़ता था।
इसी के साथ बचपन में उनकी बहन का 2 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया था। इस हादसे ने विजय को काफी गहरा सदमा दिया। जिसके कारण वह खामोश से रहने लग गए। विजय का एक प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम विद्या-विजय प्रोडक्शन है। विजय पढ़ाई में विजुअल कम्युनिकेशन कर रहे थे। लेकिन उन्होंने एक्टिंग में रुचि के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
विजय ने लीड रोल 18 साल की उम्र में अपनी फिल्म नालैया थेरपू में किया था।बॉलीवुड में भी विजय अपना स्पेशल अपियरेंस दे चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म राउड़ी राठौर के चिंता चिंता गाने में विजय ने कैमियो किया था। दर्शक उनकी सिंगिंग और डांस के फैन है।रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 में विजय की नेट वर्थ 420 करोड़ थी। अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बीस्ट’ के लिए उन्होंने 100 करोड़ चार्ज किये हैं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म के लिए वह 120 करोड़ से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। 500 रुपये से करियर शुरू करने वाले विजय के पास आज बहुत सी लग्जरी गाड़ियां है। उनकी पत्नी और 2 बच्चों के साथ वह अपनी जिंदगी से बहुत खुश हैं।
Also Read : Nykaa की मालकिन फाल्गुनी नायर निकली सबसे आगे, Paytm के विजय शेखर को हुआ बड़ा नुकसान