Gold -Silver Price : धनतेरस और दिवाली के त्यौहार अब बहुत निकट हैं। इन त्योहारों को खास बनाने के लिए लोग अधिक से अधिक खरीदारी करने में लगे हुए हैं, लेकिन आप भी अगर दिवाली के खास त्यौहार को स्पेशल बनाने के लिए सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए धनतेरस से पहले एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां आपके पास सोने- चांदी की खरीदारी करने का इस समय सबसे बेहतरीन मौका है, क्योंकि इन दोनों ही धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 160 रुपए की गिरावट आई, जिसके चलते 10 ग्राम सोने की कीमत 61,200 रुपए पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 150 रुपए की गिरावट होने से 56,100 हो गई।
मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत का ताजा भाव कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 61,200 है, वही दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,350 रू दर्ज किया गया। चेन्नई में 61,750 रुपए और बेंगलुरु में 61,200 रू सोने का भाव रहा। इसके अतिरिक्त मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 56,100 है, जबकि दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 56,250 और बेंगलुरु में 56,100 है। इसके साथ-साथ चेन्नई में सोने का भाव 56,600 है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट नजर आई। जी हां चांदी की कीमत में ₹1,000 तक की गिरावट होने के कारण चांदी 73,500 प्रति 1 किलोग्राम पर बिकी।
अमेरिकी बाजार में सोने की कीमत में आई चमक
गुरुवार को अमेरिकी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आई। बुधवार को 19 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.2% बढ़कर 1,953.74 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जोकि 0128 GMT था। वहीं अमेरिकी सोना वायदा 01% बढ़कर 1,959 10 डॉलर पर जा पहुंचा। दुनिया के सबसे बड़े सोना समर्थित एक्सचेंज- ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट द्वारा कहा गया, कि बुधवार को उसकी होल्डिंग्स 00.3 प्रतिशत गिरकर 867.28 टन हो गई है। वहीं मौजूदा चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 22.61 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फ़ीसदी बढ़कर 868.82 डॉलर पहुंच गया। पैलेडियम 0.3% गिरकर 1,047.16 डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ-साथ दिल्ली और मुंबई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 73,500 और चेन्नई में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 76,500 रहा।
मजबूत हाजिर मांग से सोने चांदी के वायदा भाव में आई तेजी
मजबूत हाजिर मांग के चलते सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने पर वायदा कारोबार में सोने चांदी के भाव में बढ़ोतरी नजर आई। 53 रुपए की तेजी के साथ सोने की कीमत 60,400 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है, कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोने की वायदा कीमतों में बढ़ोतरी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,974.10 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, वहीं चांदी भी 205रू की बढ़ोत्तरी के साथ 70, 839 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों द्वारा कहा गया कि घरेलू बाजार में मजबूती के चलते कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी की वायदा कीमतों में भी बढ़ोतरी नजर आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22.65 डॉलर प्रति औंस रह गया।
कैसे आंके सोने की शुद्धता
सोने की शुद्धता को कैरेट के आधार पर आंका जा सकता है। सरकार ने सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क की शुरुआत की है, जिसके चलते ज्यादा कैरेट का अर्थ अधिक सोना होता है। जी हां सोने का विभाजन 24 K, 22 K, और 18 K, कैरेट में किया गया है, जिसमें सबसे शुद्ध सोना 24 K माना जाता है। 24 K में किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती है। वही 22 K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता और निकल जैसी धातुओं की मिलावट की जाती है। अधिकतर गहनो में 22 K सोने का ही प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त 18 K सोने में 25% हिस्सा अन्य धातु का और 75 फ़ीसदी हिस्सा सोने का मौजूद होता है।
कैसे करें सोने की शुद्धता की जांच
सोने की शुद्धता को जांचने के लिए सोने की ज्वैलरी पर कराट मान नजर आता है, जोकि उसकी शुद्धता को दर्शाता है। जी हां 24 कैरेट सोना पूर्ण रूप से शुद्ध होता है वही कम कराट के सोने में अन्य धातुओं की मिलावट की जाती है। सोने की शुद्धता की जांच सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक का प्रयोग करके की जा सकती है, जोकि सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापने का काम करता है। जिसके चलते पुरितत्व की जांच की जा सकती है। अधिकांशत देश में सोने की ज्वेलरी पर एक स्टैम्प लगा होता है, जिसके चलते उसके कैरेट और पूरितत्व की जांच की जा सकती है। इसके अतिरिक्त आप सोने की जांच करने के लिए विशेष सोने की परीक्षण किट भी खरीद सकते हैं, जिसमें रहित सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी अगर आपको सोने की शुद्धता पर संदेह रहता है तो किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित ज्वैलर्स से परामर्श ले सकते हैं।
Read Also :-जब अजय देवगन ने रवीना टंडन को कह दिया पैदाइशी झूठी.. वजह थी बेहद मजेदार