Gangster : दुनिया के लगभग हर मुल्क में अपराधियों को बुरी नजर से देखा जाता है। लोग उनसे बेपनाह नफरत करते हैं, लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां अपराधियों को दुश्मन नहीं बल्कि देवता के रूप में पूजा जाता है। लोग न सिर्फ इन अपराधियों की पूजा करते हैं, बल्कि मंदिरों में उनकी तस्वीरें भी लगाकर रखते हैं। उनके ऊपर भगवान की तरह चढ़ावा भी चढ़ाते हैं,यहां तक कि उनकी महिमा का गुणगान भी करते हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही देश के बारे में बताते हैं, जहां गैंगस्टर को दुश्मन नहीं बल्कि देवता के तौर पर देखा जाता है।
इकलौता देश जहां अपराधियों की होती है पूजा
दुनिया के हर देश में भगवान की पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी देश है जहां भगवान नहीं बल्कि अपराधियों की पूजा की जाती है। जी हां भगवान राम हमारे आदर्श माने जाते हैं। इस समय अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को लेकर जमकर तैयारियां की जा रही है। 22 जनवरी को श्री राम लला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारत में जोरदार तैयारियां जारी है। पूरा भारत बस राम नाम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां भगवान नहीं बल्कि अपराधियों की पूजा की जाती है। जी हां यहां गैंगस्टर देवता के रूप में पूजे जाते हैं, और मंदिरों में लोग उनकी तस्वीरें लगाकर रखते हैं। उनके ऊपर भगवान के जैसा ही चढ़ावा चढ़ाया जाता है और लोग उनकी महिमा का गुणगान भी करते हैं।
इस देश में पूजे जाते हैं अपराधी
लैटिन अमरीकी देश वेनेजुएला की द सन की रिपोर्ट के मुताबिक किसी समय वेनेजुएला में काफी बड़ी मात्रा में अराजकता फैली हुई थी। उस समय ह्यूगो शावेज के उत्तराधिकारी निकोलस मादुरो का राज था। चारों तरफ जुर्म और अराजकता का बोल वाला छाया हुआ था। हत्या, चोरी- डकैती जैसी गंभीर वारदातें घटती रहती थी, लेकिन उस समय की लूटपाट में सबसे खास बात यह थी, कि चोरी और लूटमार करने वाले यह गैंगस्टर किसी गरीब आदमी को परेशान नहीं करते थे। वह अमीरों की दौलत लूटकर गरीबों में बांट देते थे। उन्होंने न ही किसी गरीब को परेशान किया था और ना ही उनकी हत्या, बस अमीरों की लूटी हुई धनराशि को गरीबों में लुटाया था। यहीं से जनता में ऐसे लोगों के प्रति प्रेम और प्यार उत्पन्न हो गया। इन अपराधियों की छवि जनता के बीच काफी अच्छी बन गई और लोग उन्हें रॉबिनहुड की तरह मानने लगे। लोग भी ने उन्हें अपना रक्षक समझ उनका सम्मान करने लगे।
इन कारणों से पूजे जाते हैं अपराधी
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्पेनिश जुबान में यह देवता सैंटोस मैलेंड्रोस कहलाते हैं। लगभग सभी घरों में लोग बुत बनाकर इन अपराधियों की पूजा करते हैं। तस्वीरों में आप इन अपराधियों को रंग बिरंगी टोपी, चमकीले पतलून पहने और मुंह में सिगरेट लटकाए देख सकते हैं। स्थानीय लोगों की तो इन लोगों के प्रति इतनी गहरी आस्था है, कि वह समझते हैं कि जब भी हमारे ऊपर कोई बुरी मुसीबत या विपत्ति आएगी, तो यह लोग हमारी रक्षा करने के लिए तुरंत आ जाएंगे। जो लोग इन लोगों के मंदिरों में जाते हैं तो उनसे भी एक विचित्र प्रकार का अनुष्ठान कराया जाता है, कहा जाता है कि लोग उनके मुंह में सिगरेट जलाएं और अपनी शर्ट उतार कर चाकू लेकर चिल्लांए। स्थानीय लोगों को इन पर पूरा विश्वास है कि किसी भी मुसीबत या विपत्ति के समय यह लोग सहायता के लिए अवश्य आएंगे।
एक देवता का नाम लुई सांचेज
इन अपराधियों को लोग देवता की तरह पूजते हैं। उनमें एक ऐसा अपराधी भी है जिसका नाम लोगों ने लुई सांचेज रखा है और वह उन्हें देवता की तरह पूजते हैं। लोगों का कहना है कि यह बहुत ही ताकतवर है और अमीरों का धन लूटने के लिए कई कत्ल तक कर चुके हैं। लेकिन इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह रहीं कि इस अपराधी ने इस लूटपाट के दौरान अपने पास एक भी पैसा नहीं रखा और सारा धन गरीबों में बांट दिया। अधिकतर घरों में लोग उनका बुत बनकर पूजा करते हैं। इसके साथ-साथ इन देवताओं पर शराब भी चढ़ाई जाती है।
स्थानीय लोगों का इन देवताओं के प्रति मानना है कि यह देवता उनके चढ़ावे से खुश होकर उन्हें वरदान भी देते हैं, जिससे उनके सभी बिगड़े काम आसानी से पूरे हो जाते हैं। इन लोगों को लेकर कहावत तो यहां तक है कि इन पर अधिक शराब नहीं चढ़ानी चाहिए, नहीं तो यह अपना काम छोड़कर शराब पीने में मस्त हो जाएंगे और फिर समाज के ऊपर भयंकर विपत्ति आ जाएगी। इन देवताओं की मूर्तियों के प्रति लोगों में इतनी गहरी आस्था है, कि उनकी मूर्तियों की डिमांड अधिक होने के कारण कलाकार उन्हें बनाने में भी असमर्थ रहते हैं और डिमांड के अनुसार वह उनकी मूर्तियां नहीं बना पाते।
Read Also :- मुनव्वर फारुखी के आरोपों पर भड़की Nazila, बताई पूरी सच्चाई