लिट्टी चोखा बिहार का प्रमुख व्यंजन माना जाता है। बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी चोखा जो की बड़ी हस्तियां भी इस लिट्टी चोखे के स्वाद को चख चुके है। आइए आज के इस पोस्ट में हम आपको इस स्पेशल और फेमस लिट्टी चोखे का इतिहास क्या है जानते हैं।
इस लिट्टी चोखे को बनाना बहुत ही आसान है। आपको बता दे लिट्टी एक गोला होता है। जो की आटे से बना हुआ होता है। इस आटे के गोले को जलते हुए अलाव में सेका जाता है। आपको एक जानकारी दे दे की इस लिट्टी के अंदर सत्तू का मसाला भी भरा जाता है। ओर इसके चोखे के लिए आलू , टमाटर और बैगन को आग पर सेक कर बनाया जाता हैं।
लिट्टी चोखा कम चीजों से कम समय में बन जाता हैं। ओर यह सब लोगो का पसंदिता दिशा में से एक है। दो लिट्टी चोखे खा कर लोग एक वक्त का गुजारा आराम से कर सकते है।
लिट्टी चोखा ज्यादातर बिहार में मिलता है। पर आजकल देश के हर कोने में लिट्टी चोखे को लोग इतना पसंद कर रहे है की देश के हर एक जगह आज लिट्टी चोखा से लोग परिचित है। और लोगो को यह डिश काफी पसंद भी है।
लिट्टी चोखे का फेमस होने का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की अंग्रेजो से लड़ाई के वक्त स्वतंत्रता सेनानी अपना साथ लिट्टी चोखा लेकर चलते थे। इस डिश की एक खासियत है की यह जल्दी खराब नही होती।
आज इस लिट्टी चोखे का आलम ऐसा है की जो कोई भी बिहार जाता है अपने आप को लिट्टी चोखा खाने से नहीं रोक सकते। बड़े बड़े सुपरस्टार्स जैसे अमीर खान तक इस लिट्टी चोखे से दूर नहीं रह पाए।
यहां तक की बिहार के एक प्रसिद्ध ढाबे पर पीएम मोदी भी एकबार इस लिट्टी चोखे के स्वाद को चखते हुए नजर आए थे । को वीडियो उस समय काफी वायरल हुआ था।