जैसा की हम सभी जानते हैं आम लोगों के साथ हिंदी सिनेमा के अभिनेता और अभिनेत्रियों भी त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। भाई दूज के साथ दिवाली के 5 दिवसीय त्योहार का समापन हुआ है। रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज का त्यौहार भी भाई बहन के लिए काफी खास होता है।इस दिन बहने अपने भाई अपनी को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती है। भाई बदले में अपनी बहन को कुछ उपहार देते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी भाई-बहन की जोड़ी है जो लोकप्रिय है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पांच ऐसी ही चर्चित जोड़ी उससे मिलवाने जा रहे हैं। बता दे भाई बहन की यह जोड़ी एक दूसरे से बहुत प्यार करती है।
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी…
जैसा कि आप सभी जानते हैं हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और मशहूर अभिनेत्री नीतू कपू रदो बच्चों के माता-पिता बने थे। बता दे कपल की बड़ी बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटी का नाम रणवीर कपूर है। दोनों भाई-बहन के बीच एक प्यार भरा रिश्ता है। शुरू में ही दोनों प्यारी सी नो जो करते हैं। लेकिन इनके रिश्ते काफी मजबूत हैं एक बार रिधिमा ने खुलासा किया था कि रणवीर उनके टॉप अपनी गर्लफ्रेंड को दे देते थे।
एकता कपूर और तुषार कपूर…
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जीतेन्द्र के दो बच्चे हैं। बेटी एकता कपूर और बेटा तुषार कपूर है। एकता कपूर ने एक टीवी निर्माता के रूप में ख़ास पहचान बना ली है। वहीं तुषार कई फिल्मों में काम किया है। तुषार और एकता के बीच भी बेहद मजबूत रिश्ता है। आपको बता दे सारे मौके पर दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नज़र आते हैं।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान…
सैफ अली खान और 80 एवं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह ने साल 1991 में प्रेम विवाह रचाया था। इसके बाद दोनों दो बच्चों बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान के माता-पिता बने। साल 2004 में अमृता और सैफ ने तलाक ले लिया था। सारा और इब्रहिम अपनी मां के साथ ही रहते हैं। ऐसे में दोनों एक-दूसरे के करीब हैं और कई मौकों पर अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों की तस्वीरों में भी दोनों की मजबूत बॉन्डिंग का पता चलता है।
सलमान खान-अर्पिता खान-शर्मा-अलवीरा खान अग्निहोत्री…
जैसा की हम सभी जानते हैं सलमान खान की दो बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं। उनकी छोटी बहन का नाम अर्पिता खान शर्मा है। दोनों ही बहनों पर सलमान खान ख़ूब प्यारा लुटाते नज़र आते हैं। इनकी मजबूत बॉन्डिंग देखकर यह कहना सही होगा कि सलमान अपनी दोनों बहनों पर जान छिड़कते हैं।
जान्हवी कपूर-अर्जुन कपूर…
अर्जुन कपूर और अभिनेत्री जान्हवी कपूर सगे भाई-बहन नहीं है। इनका रिश्ता सगे भाई-बहनों के जैसे ही है। दोनों एक-दूसरे से ख़ूब प्यार करते नज़र आते हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए हमेशा खड़े होते है।अर्जुन की मां मोना कपूर और जान्हवी की मां श्रीदेवी दोनों ने ही फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी।
आपको बता दे अर्जुन के अपनी दोनों सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी कपूर संग रिश्ते ठीक नहीं थे। बोनी कपूर ने अर्जुन की मां को तलाक देकर श्रीदेवी से शादीआ की थी। अर्जुन कपूर श्रीदेवी के साथ ही उनकी बेटियों से भी बात करना पसंद नहीं किया करते थे। साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन जान्हवी और खुशी के लिए सहारा बनते नज़र आये।अर्जुन की एक सगी बहन भी है जिनका नाम अंशुला कपूर हैं।