द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई(गुरुवार) को राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हैं. उन्होंने संयुक्त विपक्ष उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर चुनाव जीता. मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद भारतीय इतिहास का एक नया अध्याय शुरू हो गया हैं. दरअसल मुर्मू ने जीत के साथ पांच बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं. चलिए इस बार ऐसा क्या खास हुआ हैं, जिसके चलते सभी मुर्मू के गुणगान गा रहे हैं. द्रौपदी मुर्मू ने 7 साल में खोए 2 बेटे, पति, माँ और भाई… जानिए कैसी हैं उनकी फॅमिली लाइफ
सबसे युवा राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था और 25 जुलाई को वह राष्ट्रपति शपत लेने के दौरान 64 साल एक महिना और 8 दिन की होगी. इसके साथ ही वह देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई हैं. उनसे पहले नीलम संजीत रेड्डी के नाम ये रिकॉर्ड था. वह 64 साल 2 महीनें और 2 दिन की उम्र में देश का महामहीम बने थे.
पहली आदवासी राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद और के आर नारायणन के रूप में देश को पहले ही दो दलित राष्ट्रपति मिल चुके हैं लेकिन ये भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब देश का राष्ट्रपति कोई आदिवासी होगा. दरअसल मुर्मू से पहले कोई भी आदिवासी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पदों पर नहीं रहा हैं. जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद
द्रौपदी मुर्मू एक ऐसी जुझारू नेता रही हैं. जिनसे राजनितिक करियर की शुरुआत बेहद नीचे से की हैं. दरअसल वह देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं, जो पहले पार्षद रह चुकी हैं. साल 1997 में उन्होंने पार्षद का चुनाव जीता था.
आज़ादी के बाद पैदा होने वाली राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति बन गई हैं, जिसका जन्म देश आजाद के बाद हुआ हैं. इससे पहले जितने में राष्ट्रपति बने हैं, उन सभी का जन्म आज़ादी से पहले हुआ था. जानिए कितनी होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सैलरी और पेंशन, सफर के लिए होगी ये खास कार
ओड़िसा से पहली राष्ट्रपति
देश के अब तक 14 राष्ट्रपतियों में से 7 के सम्बन्ध साउथ से रहे हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो ओड़िसा से हैं. इसके आलावा वह देश दूसरी महिला राष्ट्रपति भी हैं. उसने पहले साल 2007 में प्रतिभा सिंह पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी.