आई पी एल 2022 की शुरुआत हो चुकी हैं और इस शुरुआत में पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मैच काफी ज्यादा रोचक हुआ क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल की विजेता टीम रही है और कोलकाता नाइट राइडर्स भी आईपीएल की चैंपियन टीम रह चुके हैं। ऐसे में शुरुआती तौर पर इस मैच को देखने की उत्सुकता लोगों के मन में साफ साफ देखी जा सकती थी। भले ही यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत लिया लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की पारी देखकर हर कोई काफी ज्यादा हैरान रह गया। रविंद्र जडेजा की पत्नी ने धोनी के लिए भेजा दिल जीत लेने वाला मैसेज
धोनी के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 132 रनों का टारगेट खड़ा किया गया था। जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण पारी महेंद्र सिंह धोनी की थी। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में 50 रनों की बेहतर पारी खेली और नाबाद रहकर अपनी टीम का स्कोर 131 पर पहुंचा दिया। बता दें कि यह कोई आम बात नहीं है बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर इस बल्लेबाजी के द्वारा एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। इस पारी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा उम्र वाले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं जिन्होंने आईपीएल में हाफ सेंचुरी बनाई।
इससे पहले इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया था कमाल
बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी की उम्र इस समय 40 साल 262 दिन है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा उम्र वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं जिसने आईपीएल में हाफ सेंचुरी को हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 40 साल 116 दिन की उम्र में आईपीएल में हाफ सेंचुरी दर्ज कराई थी। वहीं साल 2013 में आईपीएल में सचिन तेंदुलकर ने भी अपने नाम पर रिकॉर्ड दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने 39 साल 362 दिन की उम्र में हाफ सेंचुरी के लक्ष्य को हासिल किया था। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद छलके कोहली के आंसू, नम आँखों से कहीं ये बात
काफी जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दिए धोनी
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का बिल ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती आ रही थी। लेकिन इस साल महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथ में सौंप दी। हालांकि कयास तो यह भी लगाए जा रहे थे कि शायद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 खेलने के लिए मैदान पर नहीं दिखाई देंगे लेकिन सभी कयासों को झूठा साबित करते हुए महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने अंदाज में मैदान पर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए।