Dharmendra Birthday : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ही- मैन के नाम से भी मशहूर है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। अब वह 83 वर्ष के हो चुके हैं। और 8 दिसंबर को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर आइए जानते हैं कि उन्होंने कैसे अपने करियर को आगे बढ़ाया और आज वह कितनी संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।
कैसे की करियर की शुरुआत
![Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-45.jpg)
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 63 साल पहले की थी। पिछले 6 दशक से वह लगातार फैंस का एंटरटेन करते चले आ रहे हैं, और आज भी वह लगातार फिल्मों में काफी एक्टिव रहते है। जानकारी के लिए बता दें कि धर्मेंद्र शुरुआत से इतने अधिक धनवान नहीं थे। उन्होंने साल 1960 में अपनी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा और हम भी तेरे’ से फिल्म जगत में कदम रखा। खुद धर्मेंद्र ने ‘डांस दीवाने 3’ शो में एक बार इस बात का खुलासा करते हुए बताया , कि उन्हें अपनी इस फिल्म को साइन करने के लिए सिर्फ 51 रुपए ही मिले थे। जी हां उन्होंने कहा कि इस फिल्म को तीन प्रोड्यूसरों द्वारा मिलकर बनाया जा रहा था। जब धर्मेंद्र यह फिल्म साइन करने के लिए पहुंचे तो उन्हें तीनों प्रोड्यूसर द्वारा मिलकर 17-17 रुपए दिए गए। इस तरह से उनका पहली फिल्म को साइन करने का अमाउंट मात्र ₹17 ही था। अब तक धर्मेंद्र 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपने करियर के दौरान फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दी है।
आखिर कितनी संपत्ति के हैं मालिक
![Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-46.jpg)
Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक
अपने करियर के दौरान धर्मेंद्र ने दौलत और शोहरत दोनों ही खूब कमाई है। शुरुआत से उनके पास इतनी अधिक दौलत नहीं थी एक समय तो उनके जीवन में ऐसा भी था जब उनके पास भरपेट भोजन भी नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी और लगातार स्ट्रगल करते रहे।आज उनकी प्रॉपर्टी 450 करोड़ रुपए आंकी जाती है।
दूर-दूर तक फैली प्रॉपर्टी
![Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-47.jpg)
Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक
उनका लोनावला में एक फार्म हाउस है। जो 100 एकड़ में फैला हुआ है धर्मेंद्र इस फार्म हाउस पर खेती करते हैं। उनके इस फार्म हाउस पर हर सुख सुविधाएं मौजूद हैं। वह अपना अधिकतर समय लोनावला स्थित फार्म हाउस में व्यतीत करते है। धर्मेंद्र अपने इस फार्म हाउस पर कभी गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आते हैं। अक्सर वह अपने इस फार्म हाउस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
![Dharmendra Birthday : कभी बॉलीवुड में 51 रुपए से रखा कदम, आज है इतनी संपत्ति के मालिक](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2023/12/123-48.jpg)
2015 इकोनामिक टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस के निकट 12 एकड़ की जमीन पर 30 कॉटेज रिजॉर्ट बनाने के लिए रेस्टोरेंट की एक चेन से पार्टनरशिप भी कर चुके हैं।लोनावला स्थित फार्म हाउस के अतिरिक्त धर्मेंद्र की महाराष्ट्र में 17 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति भी मौजूद है। इसके साथ-साथ वह राज्य में 88 लाख रुपए और 52 लाख रुपए से अधिक की कृषि और गैर कृषि जमीन पर भी इन्वेस्ट कर चुके हैं।
Read Also :- शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक जानिए बॉलीवुड के टॉप 5 सेलेब्स के घर का बिजली का बिल