Deepfake Video : इस समय इंटरनेट का दौर चल रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ उथल-पुथल मची ही रहती है। जी हां बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट सहित कई एक्ट्रेसस के साथ ऐसा हो चुका है। जहां एक तरफ डीप फेक वीडियो की जमकर आलोचनाएं की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लगातार एक के बाद एक कई अभिनेत्रियो के ऐसे वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। इस लिस्ट में रश्मिका, आलिया, कटरीना और काजोल के नाम शामिल है, जो डीप फेक वीडियो का शिकार हो चुकी है। इन अभिनेत्रियों के बाद अब प्रियंका चोपड़ा की मॉर्फ्ड आवाज वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जिसके चलते लोग टेक्नोलॉजी के बढ़ते संकट पर विचार करने के लिए उतावले हो रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा हुई डीप फेक वीडियो का शिकार
इस समय सोशल मीडिया पर ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। लेकिन अगर आपने गौर से इस वीडियो को देखा होगा, तो आप भी समझ बैठे होंगे कि यह प्रियंका चोपड़ा ही है। लेकिन ऐसा कदापि नहीं है यह उनका डीप फेक वीडियो है जिसे एडिट करके तैयार किया गया है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के युग में इस तरह के वीडियो ही डीप फेक वीडियो कहलाते हैं।
प्रियंका की आवाज के साथ हुई छेड़छाड़
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका ब्रॉंड प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रही है। यह उनका मॉर्फड वीडियो है, जिसमें प्रियंका के चेहरे के साथ नहीं बल्कि उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। जी हां AI की सहायता से प्रियंका की आवाज बदल दी गई है। इस फर्जी क्लिप में वह अपनी सालाना इनकम बताते भी दिखाई दे रही है। छेड़छाड़ की गई इस क्लिप में प्रियंका की आवाज और उनकी मूल बातों को एक नकली ब्रांड समर्थन के बाद बदल दिया गया जिसमें प्रियंका अपनी सालाना कमाई का खुलासा करने के साथ-साथ ब्रांड का प्रचार भी करना चाहती थी। उनका कहना है कि “मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है, मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और बेहतरीन सिंगर भी हूं। साल 2023 में मैं 1000 लाख रू कमा चुकी हूं। इसके साथ-साथ फिल्म और गानों के अतिरिक्त मैंने कई प्रोजेक्ट पर भी इन्वेस्ट कर रखा है। इन सबके अतिरिक्त भी प्रियंका चोपड़ा इस फेक वीडियो में बहुत कुछ कहते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि जब आप प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो गौर से देखेंगे। तो उनका लिपसिंक आवाज से बिल्कुल अलग नजर आएगा, क्योंकि यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा का फेक वीडियो हैं।
AI के इस्तेमाल से लगातार बढ़ रहे डीपफेक वीडियो
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डीप फेक वीडियो कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है ,बल्कि इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने और AI टूल का एक्सेस बढ़ने के बाद लगातार ऐसे वीडियो बढ़ रहे हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बेहद डीप नेक टी-शर्ट में नजर आ रही थी। रश्मिका मंदाना के बाद इस डीपफेक वीडियो का शिकार कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और काजोल भी हो चुकी है।
लोगों के लिए लगातार बढ़ती चुनौती
डीप फेक वीडियो AI और मशीन लर्निंग तकनीकों का उपयोग करके तैयार किए गए सिंथेटिक मीडिया का एक रूप है, जो मौजूदा वीडियो को अन्य व्यक्तियों के चेहरों और आवाजों के साथ सुपर इंपोज करके बदल देता है। यह लगातार लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है और लोगों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है।
Read Also :-इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म, डायरी में नोट कर ले डेट