Damara Milk Bush : दुनिया में कई ऐसे खतरनाक और जहरीले पौधे मौजूद हैं, जिन्हें छूने मात्र से आपकी जान जा सकती है। यहां जिस पौधे के बारे में बात की जा रही है, वह बेहद खतरनाक पौधा कहलाता है। वह इतना अधिक खतरनाक होता है कि कुछ लोग तो इसे सुसाइडल प्लांट भी कहते हैं। इस पौधे का नाम दामारा मिल्क -बुश है, जोकि नामीबिया के सबसे जहरीले पौधों में से एक है। यह पौधा इतना अधिक जहरीला होता है कि इस पौधे को छूने मात्र से आपकी जान जा सकती है। अगर कहीं भी आपके हाथों में जख्म है या कहीं भी कटा या फटा हुआ है तो भूल कर भी इस पौधे को अपने हाथों में ना लगाएं, क्योंकि जैसे ही आपके शरीर का जख्म इस पौधे के रस के संपर्क में आता है, इसका जहर आपके शरीर में फैलने लगता है और आपकी जान चली जाती है। इसी प्लांट से जुड़ा एक किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है।
![Damara Milk Bush : भूल कर भी इस पौधे को छूने की ना करें गलती, जा सकती है आपकी जान](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-201.jpg)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @GondwanaLodges नामक यूजर द्वारा यह पोस्ट जारी की गई है, जिसके कैप्शन में कहा गया कि ‘नामीबिया में अपनी यात्रा के दौरान आपको यह पौधा मिल जाएगा, क्योंकि दामारा मिल्क -बुश एक स्थानीय पौधा है, यह एक विषैली झाड़ी होती है, जो उत्तरी नामीबिया के क्षेत्र तक ही सीमित है। स्थानीय समुदाय के लोगों द्वारा इसे मेलकबोस के नाम से भी पुकारा जाता है।
यहां देखिए पोस्ट
During your travels in Namibia you might come across the Damara milk-bush (Euphorbia damarana). It is an endemic plant but is restricted to the northern Namib. Although it is a toxic shrub, a number of game species feed on this plant.#namibiatravel #namibia #adventure #rhino pic.twitter.com/kXMmElYX9R
— Gondwana-Lodges (@GondwanaLodges) June 29, 2020
केसे करें दामारा मिल्क -बुश की पहचान
![Damara Milk Bush](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-202.jpg)
amusingplanet.com की रिपोर्ट के मुताबिक इस पौधे का साइंटिफिक नाम यूफोर्बिया डामराना है, जिसमें पतले, भूरे और रसीले तने होते हैं। यह पौधा एक गुच्छे के आकार में बढ़ता है, इसकी ऊंचाई 2.5 मीटर तक बढ़ सकती है। इस पौधे में जहरीला, दूधिया लेटेक्स पैदा होता है। इसके साथ ही इस पौधे की शाखाओं पर पीले ब्राउन रंग के कैप्सूल लगे होते हैं, जो इस पौधे के फैलने के मौसम के दौरान नजर आते हैं।
छूने मात्र से जा सकती है आपकी जान
![Damara Milk Bush](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-203.jpg)
दामारा मिल्क बुश को लेकर कहा जाता है, कि इसका जहरीला दूधिया लेटेक्स गैंडे और ओरिक्स को छोड़कर अन्य कोई जानवर या मनुष्य जो इस पौधे का सेवन करते हैं, उनकी जान लेने में सक्षम होता है। इसके साथ-साथ यह भी कहा जाता है कि यह पौधा इतना अधिक जहरीला होता है, कि अगर आपके शरीर में किसी प्रकार का कोई घाव हो गया है और उस पर भूल कर भी इस पौधे का रस लग जाता है, तो जैसे-जैसे इसका रस आपके शरीर में फैलता जाता है आपकी जान जा सकती है। इस पौधे के जहर के संपर्क में आने पर आपको जलन, दर्द, फोटोफोबिया और लैक्रिमेशन जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस पौधे के दूधिया रस के संपर्क में आने पर आपको इस प्रकार के लक्षण फौरन दिखाई देने लग जाते हैं।
Read Also :- Isha Malviya ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिग बॉस घर के बाथरूम में सीक्रेट्स रिकॉर्ड करने के लिए लगा होता हैं कै…..’