Colorless water : मौजूदा समय में देश के कई हिस्सों में बहुत अधिक सर्दी पड़ रही है, जिसमें बहुत से लोग इस मौसम में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पहाड़ों पर चले जाते हैं। लेकिन क्या कभी अपने विचार किया है कि आखिर बर्फ का रंग सफेद क्यों होता है जबकि पानी का तो कोई रंग ही नहीं होता।
जी हां यह बात तो सभी जानते हैं कि बर्फ पानी से ही जमती है। जब पानी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम हो जाता है तो पानी की बर्फ जम जाती है। जब हम समुद्री तल की अपेक्षा ऊंचाइयों पर बढ़ते जाते हैं तो धीरे-धीरे तापमान न्यूनतम होता जाता है। ऐसी जगह पर हमें अधिकतर बर्फ नजर आती है, लेकिन बर्फ तो पानी से ही बनती है और पानी रंगहीन होता है तो फिर बर्फ का रंग सफेद कैसे होता है। बर्फ किसी और रंग की क्यों नहीं जमती। इसका जवाब शायद ही किसी को मालूम होगा अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानते हैं इसका सही जवाब
बर्फ क्यों होती है सफेद
![Colorless water : पानी है रंगहीन तो फिर क्यों होती है बर्फ सफेद](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-145.jpg)
यह बात तो सभी जानते हैं कि पानी का कोई रंग रूप नहीं होता। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी अपने आप में ही तरल होता है और रंगहीन होता है। उसमें सूर्य या किसी अन्य वस्तु के द्वारा जो भी प्रतिबिंब पड़ता है वह भी तरल आकार में विभाजित हो जाता है। जब पानी बर्फ का आकार ले लेता है तो फिर वह ठोस बन जाता है और उस पानी पर सूर्य का प्रतिबिंब भी स्थाई ही रहता है। यह जमा पानी एक श्वेत रंग का नजर आता है प्रकृति द्वारा निर्मित सभी वस्तुओं में सोखने की क्षमता अवश्य होती है, फिर चाहे वह कोई पदार्थ हो या धातु। जिस तरह से सूर्य की रोशनी से पृथ्वी पर उपस्थित तमाम वस्तुओं को आकार दिया जा सकता है, बिल्कुल ऐसा ही बर्फ के साथ भी घटित होता है।
बर्फ में अधिकतर हवा की मौजूदगी
![Colorless water : पानी है रंगहीन तो फिर क्यों होती है बर्फ सफेद](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-146.jpg)
बर्फ इसलिए सफेद नजर आती है, क्योंकि इसमें एअर होती है और यह आंतरिक सतहों से सभी प्रकाश तरंगों को परावर्तित कर देती है। जानकारी के लिए बता दे कि जब आकाश से स्नोफॉल होता है तब बर्फ रंगहीन होती है लेकिन जैसे ही इस बर्फ पर सूर्य का रिफ्लेक्शन पड़ता है, वह सफेद रंग की नजर आने लगती है। होता यह है कि अधिकांश समय पानी में घुली हुई गैसें मौजूद रहती हैं,जो बर्फ में छोटे-छोटे बुलबुले और पॉकेट्स बनाती हैं और बर्फ अंततः सफेद नजर आती है।
बर्फ का रंग क्यों होता है सफेद
![Colorless water : पानी है रंगहीन तो फिर क्यों होती है बर्फ सफेद](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-147.jpg)
पानी में अधिकतर समय घुलनशील गैसे मौजूद रहती हैं, जो बर्फ में छोटे-छोटे बुलबुले और पॉकेट्स बनाती रहती हैं। इन्हीं कारणों के चलते बर्फ का रंग सफेद होता है। अगर बर्फ पूर्णतया पानी की हो तो वह वास्तव में पूरी तरह से पारदर्शी होती है, लेकिन जमने के दौरान उसमें हवा के बुलबुले की मौजूदगी ही बर्फ के सफेद रंग का नजर आने का अहम कारण है।
Read Also :- कोहली की जगह Cheteshwar Pujara को मिलना चाहिए टेस्ट टीम में जगह, जानिए कारण