प्रणीता सुभाष साउथ की एक बेहद उम्दा और प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस है उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी हे उन्हें काफी पसंद किया जाता है।हाल ही में साउथ की इस सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यूनीक तरीके से अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। पति नितिन राजू और एक्ट्रेस प्रणीता सुभाष इस प्रेगनेंसी से काफी खुश है। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें प्रणीता सुभाष के हाथ में उनके अल्ट्रासाउंड की फोटो है। प्रणीता सुभाष ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि यह फरिश्तों की ओर से उनके पति के 34वें जन्मदिन के लिए एक खास तोहफा है।
सोशल मीडिया पर उन्हें इस गुड न्यूज़ की पोस्ट और तस्वीरें डाल कर सभी फैन्स को सरप्राइज दिया है। यह पोस्ट शेयर होने के बाद प्रणीता सुभाष के सेलेब्रिटी फॉलोवर्स, आयुष्मान खुराना और प्रणीता सुभाष के फैंस ने पोस्ट को काफी पसंद किया और ढेर सारी बधाईयां दी।
Also Read : सलमान खान बोले ‘हिंदी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलती?’ रॉकी भाई ने दिया जवाब
बता दें, 2021 में प्रणीता सुभाष और नितिन राजू शादी के बंधन में बंधे थे। जिसमें सिर्फ उनके खास मित्र और परिवारजन थे। प्रणीता सुभाष को अपनी निजी जिंदगी सार्वजनिक रूप से शेयर करना काफी कम पसंद है। इसी कारण उन्होंने शादी में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया। प्रणीता सुभाष की मां बनने की खबर से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके फैंस ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कॉमेंट्स की बारिश कर दी।
आपको बता दे की प्रणीता सुभाष ने अपने करियर की शुरुवात साल 2010 से तेलुगु फिल्म से की थी इसके बाद प्रणिता कन्नड़ से लेकर हिंदी फिल्मो में काम किया है प्रणिता ने साल 2021 में बल्लीवूड फिल्म हंगामा 2 में काम किया था इसके अलावा प्रणिता अजय देवगन फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया में भी काम किया है |
Also Read : साउथ के इस हैंडसम अभिनेता को डेट कर रही है नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना