रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता अपने एक्टिंग के जरिए उन्होंने सबके दिल में एक अलग ही जगह बना ली है। इनकी एक झलक सौ अशर्फियों के बराबर है। तभी तो देखने वाले इनके दीवाने हो जाते है। लेकिन क्या आपको पता है लोगो का दिल धड़काने वाली रश्मिका का भी दिल किसी पर आया था। कोई ऐसा था जिसके लिए दीवानी थी। उन्होंने भी किसी से प्यार किया। लेकिन ये रिश्ता नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। रश्मिका का पहला प्यार थे रक्षित शेठी।
बता दें रश्मिका मंदाना ने फिल्म किरिक से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसमे उनके अपोजिट रक्षित शेट्टी उनके अपोजिट थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की निगाहें एक दूसरे से मिलीं और जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। साल 2017 में जब रश्मिका मंदाना 21 साल की थीं तब रश्मिका मंदाना ने रक्षित से शादी भी कर ली। यह रिश्ता 1 साल के भीतर ही खत्म हो गया। दोनों के बीच कई विषयों पर असहमति थी जिसकी वजह से उन्होंने अलग होना ही बेहतर समझा।
Also Read :आखिर खुल गया अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के हाथ पर बने टैटू का राज
वही खबरों की माने तो पीछे कुछ समय से रश्मिका का नाम अभिनेता विजय देवरकोंडा से जुड़ रहा है। दोनो को हर जगह स्पॉट किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी तक इसकी ऑफिसियल अनाउसमेंट नही की गई है ऐसा कहा जा रहा है की दोनो ने दुनिया से अपने प्यार को छिपा रखा है। हालांकि दोनों हमेशा ही अफेयर की बातों को नजर अंदाज करते रहे हैं। लेकिन खबरें ये भी हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आगे ही पता चलेगा, हालाकि फिल्मी दुनिया में ऐसी खबरे आम बात है। रश्मीका ने एक से एक हिट फिल्में दिए है और वह अपने करियर पर ज्यादा फोकस करती है। उन्होने टॉलीवुड में खूब नाम कमाने के बाद अब रश्मिका अब बॉलीवुड में मिशन मजनू से डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की एनिमल में उनकी एंट्री की खबरें भी जोरों पर हैं।
Also Read :पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के आलीशान घरों की इनसाइड तस्वीरें