जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मशहूर हस्तियों के पास बहुत अधिक धन और प्रसिद्धि होती है। उनके पास बड़ी और महंगी संपत्तियां होती हैं। आइए नजर डालते हैं मशहूर हस्तियों के इन खूबसूरत और शानदार फार्म हाउसों पर।
धर्मेंद्र – हेमा मालिनी
मुंबई से दूर लोनावला में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का आलीशान फार्म हाउस है। धर्मेंद्र देओल फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर शख्सियत है। शोले में आज भी लोग उनकी और हेमा मालिनी की केमिस्ट्री को पसंद करते हैं। धर्मेंद्र देओल अपना ज्यादातर समय इसी फार्महाउस में बिताते है।
सलमान ख़ान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का भी अपना एक फार्म हाउस है। यह फार्म हाउस पनवेल में है जो की बहुत ही आलीशान है। सलमान खान अपना ज्यादातर समय यहीं बिताते है। लॉकडाउन में भी वह पनवेल में ही थे। उनके फार्म हाउस का नाम अर्पिता फार्म हाउस है जिसका नाम उनकी अपनी बहन अर्पिता के नाम पर रखा गया है।
27 लाख की जैकेट से लेकर 3 करोड़ की कार तक सलमान खान को जन्मदिन में मिले ये खास तोहफे
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने व्यवसाय का बहुत विस्तार किया है। उनके पास बहुत अधिक संपत्ति है। उनके पास खंडाला में एक आलीशान फार्म हाउस भी है। कई बार सुनील शेट्टी को उनके फार्म हाउस में देखा गया है।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पंचगनी में एक आलीशान फार्म हाउस के मालिक हैं। आमिर खान को इस फार्म हाउस में परिवार और बच्चों के साथ ज्यादातर समय बिताते देखा गया है।
नाना पाटेकर
अपने अभिनय के लिए मशहूर नाना पाटेकर के पास एक आलीशान फार्म हाउस है। यह फार्म हाउस पुणे में है। इस फार्म हाउस के चारों ओर बहुत शांति है। नाना पाटेकर को यहां काफी समय बिताते देखा गया है।80 करोड़ के मालिक हैं नाना पाटेकर लेकिन इस वजह से जीते हैं बेहद साधा जीवन
प्रकाश राज
बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज भी एक आलीशान फार्म हाउस के मालिक हैं। यह फार्म हाउस हैदराबाद में स्थित है।
पवन कल्याण
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण का भी एक फार्म हाउस है। यह फार्म हाउस हैदराबाद में स्थित है। पवन इस फार्म हाउस में अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं।