बॉलीवुड के अभिनेताओं की शादियाँ हमेशा से दर्शकों के लिये रोमांच व उत्साह का विषय रहा हैं। पिछले कुछ वर्षो में अनुष्का शर्मा, राजकुमार राव, कैटरीना कैफ, दिया मिर्ज़ा जैसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपनी शादियों की चका चौन से अपने चाहने वालों को काफी प्रभावित किया हैं। शादियों में महँगे कपड़े, गहने, आकर्षक सजावट के अलावा, इन सितारों ने पुरानी रूढ़ीवादी मान्यताओं को पिछे छोड़, नई सोच को भी सामने लाया हैं।
जानिये कौन हैं वे प्रसिद्ध कलाकार और एसा क्या नया किया हैं उन्होंनें अपनी शादियों में –
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का रिश्ता पिछले कुछ समय से, इंडस्ट्री का सबसे चर्चित विषय रहा हैं। इस साल दिसंबर में दोनों ने शादी करके, अपने प्रशंसकों को खुश होने का एक और मौका दे दिया।
अपनी शादी में कैटरीना ने मंडप में दुल्हन के आते समय पुरुषों द्वारा चुन्नी पकड़ने की पुरानी परम्परा को चुनौती दी हैं। उनकी शादी में, उनके भाइयों ने नहीं, बल्कि बहनों और सहैलियों ने चुन्नी पकड़ी थी। इसी चुन्नी की छाँव में चलकर, कटरीना ने मंडप में एंट्री ली थी। कैटरीना के लहंगे से ज्यादा खूबसूरत हैं अंकिता लोखंडे का लहंगा, जानें कीमत
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल आखिरकार दोनों ने अपने फैंस को शादी का तोफा दे ही दिया।
आज तक राजकुमार अपनी फिल्मों से स्टीरियोटाइप्स तोड़ते आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंनें अपनी शादी में पुरानी मान्यताओं को तोड़ा हैं। राजकुमार और पत्रलेखा द्वारा साझा किये शादी के एक वीडियो में राजकुमार ने पत्रलेखा की मांग भरने के बाद, उन्हें अपनी मांग भी सिन्दूर से भरने को कहा। राजकुमार राव जल्द ही करेंगे इस अभिनेत्री से शादी
दिया मिर्ज़ा
दिया मिर्ज़ा ने अपनी शादी में काफी रूढ़ीवादी परम्पराओं को तोड़ा हैं। उनकी शादी किसी पुरुष पंडित के बजाए, एक महिला द्वारा कराई गई, जोकि हमारे समाज के लिए बिलकुल नया हैं। इसके अलावा उन्होंनें अपनी शादी में कन्यादान और बिदाई की परंपराओं को भी ना कहा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंनें ये जानकारी साझा की।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता की पूरी ज़िन्दगी काफी कॉन्ट्रवर्सी से भरी रही हैं। इन सबके बीच उन्होंनें हमेशा अपनी ज़िन्दगी अपनी मर्ज़ी से जी हैं।
चाहे वो बिना विवाह के बच्चे को जन्म देना हो या फिर 50 की उम्र में विवाह करना हो। नीना गुप्ता के बिना विवाह के गर्भवती होने की खबर जब सामने आई तो उन्हें सबने शादी करने के सुझाव ही दिये। पर बिना प्रेम के विवाह करने के लिये उन्होंनें साफ मना कर दिया और अपने बच्चे को अकेले पालने का निर्णय लिया। इसके बाद अब जाकर 50 साल की उम्र में उन्हें अपना प्रेम मिला और उन्होंनें विवेक शर्मा से विवाह किया।
अनुष्का शर्मा
इस साल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को पांच साल पूरे हो गए। पर आज भी वे बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं।
अनुष्का ने अपनी शादी में बिदाई के समय रोने की पुरानी परंपरा को तोड़ा हैं। अनुष्का ने शादी में रोने के बजाय हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।