जैसा की हम सभी जानते है बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जोड़ियां बनते और टूटते समय खूब सुर्खियां बनती हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे चर्चित चेहरों के बारे में बताएंगे जिनकी शादी ने एक समय खूब सुर्खियों में थी। यह जोड़ियां एक दशक से ज्यादा समय तक साथ भी रहीं थी। आपको बता दे किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। नतीजा यह हुआ कि तलाक के बाद अब इन स्टार्स की राहें भी अलग हो गयी है।
अरबाज़ खान- मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी शादी के पूरे 19 सालों बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा की की शादी साल 1998 में हुई थी। इन दोनों के रास्ते साल 2017 में अलग हो गए थे। बता दे अभिनेता अरबाज़ खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान भी है।
सैफ अली खान – अमृता सिंह :
साल 1991 में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी करके सुर्ख़ियों में आईं अमृता सिंह अपने समय की बड़ी स्टार थीं। सैफ से शादी के समय अमृता की उम्र जहां 33 साल थी और सैफ सिर्फ 21 साल के थे। इस शादी से सैफ-अमृता के घर सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ था। महज 13 साल साथ रहने के बाद सैफ-अमृता के बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
करिश्मा कपूर – संजय कपूर :
90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन संजय कपूर से 29 सितंबर 2003 को शादी रचाई थी। जानकारी के अनुसार बता दे शादी के कुछ सालों बाद ही करिश्मा और संजय के बीच मतभेद की ख़बरें सामने आने लगी थीं। उसके बाद 2016 में इनके बीच तलाक हो गया था। इनकी शादी सिर्फ 13 साल तक सलामत रही।
ऋतिक रोशन- सुजैन खान :
आपको बता दे साल 2000 में शादी करके सुर्ख़ियों से घिरे ऋतिक रोशन और सुजैन का नाम एक समय इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शामिल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक बताये तो ऋतिक के कथित अफेयर्स और आपसी मतभेद के वजह से 14 सालों बाद 2015 में इन दोनों ने तलाक ले लिया था।