Bollywood : अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों पर है। इसे लेकर पूरा देश इस समय राम नाम के भजनों और जयकारों से गूंज रहा है। 22 जनवरी को गर्भ ग्रह में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सिर्फ तीन दिन ही शेष रह गए है। रामलला की इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड, साउथ और टीवी जगत के कई सितारों को मौका मिला है। देश में कई जगह रामलीला और संस्कृति कार्यक्रम की भी शुरुआत हो चुकी है। कई फ़िल्मी सितारे इस प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले रहे हैं। जहां हेमा मालिनी और विश्व गायक जहां रामलीला में राम- सीता बने दिखाई दे रहे हैं, वहीं अरुण गोविल, दीपिका और सुनील लहरी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। देश-विदेश से इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए लोग पहुंचने वाले हैं। कई बॉलीवुड सितारों को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिल चुका है। आइए जानते हैं लिस्ट में किसके – किसके नाम है शामिल।
इन सितारों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता
लगभग 500 वर्ष बाद अब वह समय आ गया है, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों को न्योता मिल चुका है। जी हां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों सहित बड़े अभिनेता, ऐक्ट्रेस, डायरेक्टर, सिंगर और कई म्यूजिशियन्स को भी इस वीआईपी गेस्ट लिस्ट में सम्मिलित होने का मौका मिला है। इसके साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत से लेकर साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारों को भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का अवसर मिला है। इस लिस्ट में किन-किन सितारों को शामिल होने का शुभ अवसर मिला है, वह हम आपको इस लिस्ट में बताएंगे।
लिस्ट में इन सितारों के नाम है शामिल
बॉलीवुड जगत से सदी के महानायक बिग भी, अभिषेक बच्चन सहित साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स को अयोध्या राम मंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिल चुका है। लिस्ट में अमिताभ बच्चन (एक्टर),अनुपम खेर,चंद्रप्रकाश द्विवेदी (डायरेक्टर), चिरंजीवी (एक्टर),माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने (एक्टर),मालिनी अवस्थी (सिंगर),प्रभास (एक्टर),अजय देवगन (एक्टर),अक्षय कुमार (एक्टर),अल्लू अर्जुन (एक्टर),अमजद अली खान (सितार वादक), अनूप जलोटा (सिंगर), अनुराधा पौडवाल (सिंगर), अरुण गोविल (एक्टर), दीपिका चिखलिया, गुरदास मान (सिंगर), हेमा मालिनी (एक्टर) इल्लयाराजा (म्यूजिशियन), जाहनू बरुआ (डायरेक्टर), जूनियर NTR (एक्टर), कैलाश खेर (सिंगर), कंगना रनौत (एक्टर), कौशिकी चक्रवर्ती (संगीतज्ञ), कुमार विश्वास (लेखक), माल्चा गोस्वामी (एक्ट्रेस), मंजू बोराह (डायरेक्टर), मनोज मुंतशिर (लेखक और सॉग्र राइटर), मोहनलाल (एक्टर), प्रसून जोशी (स्क्रीन राइटर), संजय लीला भंसाली (डायरेक्टर), रजनीकांत (एक्टर), एस राजामौली (डायरेक्टर- प्रोड्यूसर), श्रेया घोषाल (सिंगर), सनी देओल (एक्टर), शंकर महादेवन (सिंगर और म्यूजिक कंपोजर), आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, रामचरण, सुनील लेहरी आदि बड़ी हस्तियों को शामिल होने का न्योता मिल चुका है।
Read Also :- कप्तानी से बर्खास्त करने के बाद Rohit Sharma ने ट्विटर पर मुंबई इंडियंस को दिया अनफॉलो