80-90 के दशक की एक्ट्रेस मंदाकिनी तो आप सबको जरूर ही याद होगी। हाल में में खबर आई है की मंदाकिनी अपना कमबैक करने के लिए बेताब हैं। मंदाकिनी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। ये तो आपको जरूर ही पता होगा कि मंदाकिनी अपने समय की एक मशहूर अदाकारा रह चुकी है। और वो जब फिल्मों में सक्रिय थीं तो उन्होंने काफी सफलता हासिल कर ली थी।इन 5 बोल्ड फिल्मों पर नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची, थियेटर में खूब बजी थी सीटियाँ
मंदाकिनी को शो मैन राज कपूर ने भी मौका दिया था। मंदाकिनी को फिल्म मजलूम से रंजीत लॉन्च करने वाले थे, लेकिन इससे पहले राज कपूर ने उन्हें देख लिया और उन्हें राम तेरी गंगा मैली में बतौर लीड एक्ट्रेस ले लिया गया। 1985 में आई इस फिल्म से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बन गई थीं। इसके बाद वह डांस-डांस, कहां है कानून, प्यार करके देखो में नजर भी आई, लेकिन ये फ़िल्में कुछ कमल नहीं दिखा पाई चलीं।
View this post on Instagram
इस बीच मंदाकिनी का नाम गलत कारणों की वजह से चर्चा में आ गया। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ उनका नाम तब उछला जब दोनों दुबई में एक क्रिकेट मैच देखते हुए साथ में नजर आए। कहा गया कि मंदाकिनी दाउद के साथ रिलेशनशिप में हैं। और ये मंदाकिनी के फ़िल्मी करियर पर भी असर कर गया, और इसी बीच 1990 में उन्होंने बौद्ध मौंक डॉ. कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी करली और सबको एक झटका दिया।परिवार के खातिर बॉलीवुड की इन 10 अभिनेत्रियों ने बर्बाद कर लिया अपना करियर
शादी के बाद मंदाकिनी ने फ़िल्मी दुनिया को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। वह मां बनीं और अपने परिवार में व्यस्त हो गईं। मंदाकिनी अब मुंबई में रहती हैं और एक तिब्बती सेंटर के साथ योगा सेंटर भी चलाती हैं। मंदाकिनी अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर करती रहती हैं।