इस घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घायल लोगों को एम्स, पटना ले जाया जाएगा।
Bihar के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली से कामख्या जा रही ट्रेन बक्सर के पास दुःखद ट्रेन दुर्घटना हुई है। हमारी स्वास्थ्य विभाग, आपदा विभाग के अधिकारियों एवं ज़िलाधिकारियों से बात हुई है। बक्सर, आरा, पटना के अस्पतलों को अलर्ट जारी किया है। बिहार पुलिस बल व SDRF को भी मौके पर भेजा है।
हमारी प्राथमिकता… pic.twitter.com/O28vaco3rQ— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 11, 2023
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और बक्सर और भोजपुर के जिला अधिकारियों से बात की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यालय ने भी कहा कि वे रघुनाथपुर में ट्रेन के “दुर्भाग्यपूर्ण पटरी से उतरने की घटना पर बारीकी से नजर रख रहे हैं”।
उन्होंने कहा कि वे बक्सर में जिला अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं।
बक्सर रेल हादसे पर बोले सीएम नीतीश
#WATCH पटना: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जैसे ही घटना की जानकारी मिली वहां बचाव कार्य शुरू हो गया। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक मृतक बिहार का रहने वाला था। हम सभी की सहायता करेंगे। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए… pic.twitter.com/nVArA81sZT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली वहां फौरन बचाव कार्य शुरू हो गया। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से एक मृतक बिहार का रहने वाला था। सीएम नीतीश ने कहा हम सभी की सहायता करेंगे। वहीं मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
हेल्पलाइन नंबर
पटना: 9771449971, दानापुर: 8905697493, वाणिज्यिक नियंत्रण: 7759070004, ARA: 8306182542, नई दिल्ली -01123341074, 9717631960, Anand Vihar टर्मिनल –
ये भी पढ़ें-अफगानी फैन ने विराट कोहली पर लुटाया प्यार, अनुष्का शर्मा के फैंस को लगेगी मिर्ची