बिग बॉस 16 फेम Archana Gautam इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने प्रशंसको के साथ यह खबर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों के साथ शेयर की है। जी हां एक मॉडल से अभिनेत्री तक का सफर तंय करने वाली अर्चना गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभी कुछ ही समय पहले उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की, जिससे उन्होंने अपने फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है। हाल ही में उनकी अस्पताल से बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उनके इंजेक्शन वाले हाथ की फोटो दिखाई दे रही है।
अर्चना गौतम हुई अस्पताल में भर्ती
![Bigg Boss फेम Archana Gautam हुई अस्पताल में एडमिट,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-61.jpg)
बिग बॉस 16 फेम अर्चना गौतम इस समय अस्पताल में एडमिट हो गई हैं, उन्होंने अपने इंजेक्शन वाले हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ‘वह बहुत दर्द में है’। इसके साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि बहुत दर्द हुआ है। बुरी नजर इंसान को कहां से कहां पहुंचा देती है।’ एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए ‘बुरी नजर को’ जिम्मेदार बताया है।
एक्ट्रेस की इस हालात का जिम्मेदार कौन
![Bigg Boss फेम Archana Gautam हुई अस्पताल में एडमिट](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-62.jpg)
टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने अपनी हेल्थ की अपडेट देने के लिए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका इंजेक्शन वाले हाथ नजर आ रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। उनकी इस हालात के लिए उनके फैंस गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वह उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए भी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। उनके प्रशंसको को उनके जल्द स्वस्थ होने का इंतजार है।एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने अपनी यह पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इस हालात का जिम्मेदार ‘बुरी नजर को’ ठहराया है। नवंबर 2021 में उन्होंने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें पिछले साल कांग्रेस पार्टी से 6 सालों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।
अर्चना गौतम के करियर की कैसी रही शुरुआत
View this post on Instagram
बिग बॉस 16 रियलिटी शो से मशहूर हुई अर्चना गौतम ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह अपनी दमदार पर्सनालिटी और बेहतरीन अदाकारी से से प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। दर्शको को वह बहुत अधिक मनोरंजक लगी। इन्हीं कारणों के चलते यह एक्ट्रेस टॉप 5 में पहुंच गई। बिग बॉस 16 के अतिरिक्त पिछले साल अर्चना ने खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लिया था। उन्होंने अपने करियर की जहां से शुरुआत की थी अब वह उससे काफी आगे बढ़ चुकी है।
Read Also :- Anant Ambani Wedding : अंबानी परिवार में बजने जा रही शहनाई, अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल