Bigg Boss 17 : एक्टर सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इन दोनों लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। आए दिन टीवी के इस पॉपुलर रियलिटी शो से जुड़े कुछ ना कुछ अपडेट्स सामने आते ही रहते हैं, जोकि फैंस को बहुत अधिक एक्साइड कर देते हैं। अब इस शो से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अपने फैंस को एक ऐसी खबर सुनाई है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
अब फैंस को मिलेगा बिग बॉस के घर में रहने का सुनहरा अवसर
![Bigg Boss 17 : 'बिग बॉस' के शो में अब रचा जाएगा इतिहास, फैंस को मिलेगा बिग बॉस हाउस में रहने का सुनहरा अवसर,](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-22.jpg)
टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को दर्शक बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। कुछ ही समय बाद यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर भी पहुंचने वाला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें बिग बॉस के होस्ट सलमान खान द्वारा एक ऐसा अपडेट दिया गया, जिसे सुनकर बिग बॉस के फैंस खुशी से झूमने लगेगे। सलमान खान ने इस वीडियो में कहा कि शो के कुछ फैंस को बिग बॉस के घर में रहने का अवसर दिया जाएगा। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं,
‘बिग बॉस मैंने सुना है कि आपके फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं आपसे कि उनको भी एक मौका दिया जाए बिग बॉस के घर में रहने का। तो क्यों ना उनको इस आलीशान घर में रहने का एक्सपीरियंस दिया जाए। तो इस सीजन के घरवाले जब घर से बाहर जाएंगे फिनाले के बाद। तो एक मौका इन फैंस को जरूर दे दीजिए यहां पर आकर रहने का। मुझे उम्मीद है कि मेरी बात बिग बॉस आप सुनेंगे और टालेंगे नहीं।’
View this post on Instagram
इस वीडियो में सलमान खान को उनके फैंस के लिए बिग बॉस से रिक्वेस्ट करते देखा जा सकता है। सलमान खान की बिग बॉस से इस रिक्वेस्ट के बाद फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड हो रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि आखिर सलमान खान की बात को बिग बॉस कब तक मानते हैं। अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा की शो के फैंस को बिग बॉस के घर में रहने का अवसर कब मिलेगा।
बिग बॉस के शो में इतने कंटेस्टेंट्स शेष
![Bigg Boss 17 : 'बिग बॉस' के शो में अब रचा जाएगा इतिहास, फैंस को मिलेगा बिग बॉस हाउस में रहने का सुनहरा अवसर](https://wordpress-1013753-3582599.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2024/01/123-23.jpg)
टेलीविजन का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इस समय अपने आखिरी पड़ाव में है, और लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट्स के तौर पर अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, समर्थ जुरैल, अरुण माशेट्टी और आउरा शेष हैं। वही आज के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान इस शो से एक सदस्य एलिमिनेट हो जाएगा।
Read Also :-जानिए क्यों 8 दिन में ही Ambati Rayudu ने छोड़ी राजनीती, सामने आई ये वजह