भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वह कई सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। वहीं रानी आज मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। रानी की फिल्म बेहद पसंद की जाती है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह हर मुद्दे में बेबाकी से बोलना पसंद करती हैं। हालाकि वह कई बार अपने उम्र को लेकर ट्रोल की गई है। अब रानी चटर्जी एक बार फिर से अपनी उम्र को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।
दरअसल, गूगल के सर्च पर रानी चटर्जी का गलत उम्र बताया गया। फिर क्या था रानी चटर्जी को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी उम्र गलत बताने को लेकर गूगल की क्लास लगा दी। एक्ट्रेस ने नाराजगी जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘गूगल पर अपनी उम्र को लेकर न्यूज देखती रहती हूं। मैं हैरान हूं। गूगल के हिसाब से मेरी उम्र 42 है। मैं यहां पर क्लियर कर दूं कि मेरी उम्र गूगल पर गलत बताई जा रही है।
Also Read : आम्रपाली दुबे से लेकर रानी चटर्जी तक इन 7 भोजपुरी एक्ट्रेस ने कभी तक नही की शादी
इस मामले में रानी चटर्जी ने आगे स्टोरी में लिखा है कि हाल ही में मेने अपनी मां का 50वा जन्मदिन सेलिब्रेट किया और मेरी उम्र 52 है। 30 मार्च को मेरी मां का बर्थडे था, मैं अपनी मां से भी 2 साल बड़ी हूं। जिन हीरोइनों के साथ मेरी उम्र की न्यूज बना रहे हैं वो सब दूध पीती बच्चियां हैं। तो आगे से मेरी उम्र 52 बताएं। सत्यमेव जयते…. बता दें कि रानी चटर्जी गूगल द्वारा अपनी उम्र की न्यूज गलत बताने पर रानी चटर्जी बेहद नाराज हैं।
इसके अलावा रानी अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। रानी चटर्जी ने भोजपुर फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। और आज वह भोजपुरी फिल्म की सुपर स्टार्स ऐक्ट्रेस में से एक है। रानी चटर्जी अब अच्छा खासा पैसा छोटे से छोटे शूट का लेती है। वहीं रानी को बेहद पसंद ही किया जाता है। रानी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री में से एक है।वह आय दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती है।
Also Read : रानी चटर्जी ने कराया अब तक सबसे हॉट फोटोशूट, फोटो देखकर ठंड में आ जाएंगे पसीने