भारती सिंह जिन्हें हर कोई पसंद करता है, भारती ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर घर-घर में पहचान बना ली है। भारती का अभी आठवां महीना चल रहा है और वह फिर भी काम कर रही है। सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत की तारीफ खूब हो रही है। भारती चाहती है कि उनका बेबी आने से पहले वह अपना सारा काम खत्म कर ले।
ताकि वह बेबी आने के बाद बेबी को अच्छे से टाइम दे पाए। भारती अपने प्रेगनेंसी को लेकर खूब एक्साइटमेंट में नजर आती है। हाल ही में उन्होंने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। भारती इन मेटरनिटी फोटोशूट में बहुत प्यारी लग रही है। फैंस उनकी तस्वीरों को देख कर प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं।
Also Read : भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज
भारती अपने फोटोशूट में खूबसूरत गाउन पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। भारती ने काफी स्टाइलिश अंदाज में कैमरे में पोज दिए हैं। भारती ने जो फ्रिल वाला गाउन मेटरनिटी फोटोशूट के लिए पहना है, उसकी कीमत करीब 12,500 है। इस गाउन को कोयंबटूर स्टार्ट ने डिजाइन किया है। स्टोर की वेबसाइट पर गाउन की कीमत ₹12500 बताई गई है।
हम आपको बता दें कि भारती सिंह अप्रैल के पहले हफ्ते में बेबी को जन्म दे सकती है। भारती फिलहाल हुनरबाज: देश की शान में अपने पति हर्ष के साथ होस्ट करती नजर आती है। इस रियलिटी शो में मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा, और करण जोहार जज है। भारती हुनरबाज के साथ-साथ खतरा खतरा शो भी होस्ट कर रही है। भारती की मेहनत और काबिलियत की तारीफें करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब तारीफें कर रहे हैं।
Also Read : प्रेगनेंसी पर भारती सिंह ने की खुलकर बात.. जुड़वाँ बच्चो को लेकर कहीं ये बात