बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अपने स्टाइल और एक्टिंग के लिए हमेशा ही सुर्खियों में दिखाई देते हैं, परंतु इस समय वह अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि रणबीर ने अपने पिता के साथ करोड़ों रुपए की नई प्रॉपर्टी की डील फाइनल की है। हालांकि इसके चलते कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आ रहा है, परंतु रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी मिली है कि उनकी यह नई प्रॉपर्टी बांद्रा में किंग खान के बंगले के पास है और इसीलिए जल्द ही शाहरुख खान और रणवीर सिंह पड़ोसी बन जाएंगे। परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं जो आसपास ही घर खरीद चुके हैं।
अनुष्का विराट और कैटरीना विक्की
जी हां यह दोनों ही जोड़ी काफी ज्यादा मशहूर है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू की सी फेसिंग बिल्डिंग में है। शादी के बाद कैटरीना और विक्की भी उसी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल में रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह अपार्टमेंट 5 साल के लिए रेंट पर लिया है। अनुष्का ने कैटरीना और विकी को सोशल मीडिया के जरिए शादी की बधाई देते हुए इस बात को भी कंफर्म किया था कि जल्द ही कैटरीना विकी उनके पड़ोसी बन जाएंगे।
अक्षय कुमार रितिक रोशन
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय कुमार और रितिक रोशन दोनों ही मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहीं पर फिल्म निर्माता साजिद नाडियावाला का घर भी मौजूद है। अक्षय कुमार शांति रोड के अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके घर के पास ही रितिक का बंगला भी है। लॉकडाउन के समय साजिद अक्षय और रितिक तीनों को एक साथ थाली बजाते हुए भी देखा गया था।
शाहरुख खान और सलमान खान
बॉलीवुड के सबसे मशहूर और चर्चित अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी एक दूसरे के घर के पास ही रहते हैं। जहां पर सलमान गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं वहीं शाहरुख का बंगला मन्नत कुछ ही दूरी पर है। Also Read ; दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दिए बेशकीमती तोहफों के आगे रणवीर सिंह के फैन का यह तोहफा है सबसे खास
शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के जुहू में तारा रोड स्थित घर में रहती हैं। वहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उनकी पड़ोसी हैं जानकारी के मुताबिक है पता चला है कि इसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में श्रद्धा अपने पिता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ रहती हैं। Also Read : रणवीर सिंह ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर दिन में दिखने लगेंगे तारे