बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर अर्जुन कपूर आए दिन सुर्खियों में बने हुए रहते हैं। इस समय यह अपने रहन-सहन और आशियाने को लेकर लोगों की चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर मुंबई के जुहू में एक अपार्टमेंट में रह रहे है। यह जुहू इलाका मुंबई के सबसे ज्यादा पॉश इलाकों में आता है। यह अपनी पूरी फैमिली में सबसे ज्यादा अपनी मां और बहन के ज्यादा करीब है और शायद लगता है इसी कारण उनके घर को उनकी मां और बहन के द्वारा डिजाइन किया गया है तो चलिए देखते हैं अर्जुन कपूर का आशियाना.
व्हाइट रंग के साथ अलग-अलग रंगो से सजाया है घर
अर्जुन के घर में एक लिविंग रूम है और इस लिविंग रूम में आपको व्हाइट रंग का इस्तेमाल दिखाई देगा। इसके साथ-साथ इसमें इलेक्ट्रिक ब्लू वेलवेट काउच, विंग्ड चेयर्स भी मौजूद है जो व्हाइट कलर के साथ एक अलग ही कॉन्बिनेशन में दिखाई देती है। अर्जुन कपूर के घर की तस्वीरों को देखकर साफ दिखाई देता है कि इसे बहुत बारीकी से और प्यार से डिजाइन किया गया है।
इसके साथ ही उनके घर में व्हाइट दीवारों पर ब्लैक फ्रेम की यादगार तस्वीरें लगाई गई है और साथ ही दीवार पर टंगी उल्टी साईकिल का मिनिएचर भी दिखाई देता है। यह सब डिजाइन इनके घर को बिल्कुल अलग बनाती है। Also Read : क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कर ली शादी? वायरल हो रही हैं वीडियो
अर्जुन कपूर का बेडरूम
अब अर्जुन कपूर के बेडरूम की बात की जाए तो इन्होंने अपने रूम को बहुत ही सिंपल रखा है और अपने कमरे में कुछ यादगार तस्वीरें भी लगाई हुई है। आपको बता दें कि आज के समय अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब फेमस है। अर्जुन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में “इशकजादे” फिल्म से एंट्री की थी। अगर अब इनकी डेटिंग लाइफ की बात की जाए तो इस समय यह एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और यह दोनों एक साथ कई बार दिखाई दे चुके हैं और यह एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। Also Read : मलाइका अरोड़ा को लेकर छलका अर्जुन कपूर का दर्द, नम आँखों से कहीं ये बात