अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपनी मर्जी से तलाक लिया था। मलाइका अरोड़ा कई बार अपनी तलाक की बातें मीडिया के सामने कर चुकी हैं। लेकिन अरबाज खान का दर्द पहली बार सामने आया है।
इसके साथ ही उन्होंने मलाइका से अलग होने की बात भी बताई। उन्होंने बताया कि यह बहुत मुश्किल कदम था मेरे बेटे अरहान के लिए। मुझे ऐसा ही लगा था कि इस मुश्किल वक्त से दूर होने के लिए मेरा मलाइका से दूर होना बहुत जरूरी है।
इस समय अरहान की कस्टडी मलाइका के पास है, जो मुझे सही लगता है। मुझे लगता है बच्चे की अच्छी परवरिश मां ही कर सकती है। इसीलिए मैंने अरहान की कस्टडी के लिए कभी लड़ाई नही की।
Also Read : अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर सड़क पर निकली मलाइका अरोड़ा, फैन्स बोले ‘लेडी रणवीर सिंह’
अरबाज से मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या बेटे को इस बारे में बताना काफी मुश्किल रहा? इसके जवाब में उन्होंने बताया कि मेरा बेटा सिर्फ 12 साल का ही था। उसे अच्छे से सब पता था। वह इन सब चीजों से बिल्कुल हैरान नहीं था।
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अपने से कम उम्र के अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया है। कुछ समय पहले इन दोनों की शादी की खबरें आ रही थी। लेकिन अर्जुन कपूर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। वहीं अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों को साथ देखा गया है।
Also Read : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहीं ये बात